लाइव न्यूज़ :

वीडियोः महोबा में स्कूटी सवार दादा-पोते को 2 किमी तक घसीटता रहा ट्रक, रोड पर निकलती रही चिंगारी, चिल्लाते रहे लोग, हुई मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2023 15:36 IST

सीओ ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना महोबा शहर कोतवाली NH 86 की है। ट्रक ड्राइवर नशे में था। घटना के बाद ड्राइवर की लोगों ने जमकर पिटाई की।

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक ट्रक की चपेट आयी स्कूटी उसमें फंसकर करीब दो किलोमीटर तक घिसटती चली गई और इस हादसे में स्कूटी सवार सेवानिवृत शिक्षक और उनके पोते की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक, घटना शहर कोतवाली NH 86 की है। ड्राइवर नशे में था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ड्राइवर की लोगों ने जमकर पिटाई की।

नगर क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामप्रवेश राय ने बताया कि सेवानिवृत शिक्षक उदित नारायण चंसौरिया (66) शनिवार को अपने छह साल के पोते सात्विक के साथ स्कूटी से बाजार की तरफ जा रहे थे, तभी कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बीजानगर मोड़ के पास उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी। 

उन्होंने बताया कि स्कूटी ट्रक में फंसकर करीब दो किलोमीटर तक घिसटती चली गयी। इस हादसे में उदित नारायण और उनके पोते की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें पोते और दादे को स्कूटी के साथ घसीटते देखा जा सकता है।

सीओ ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?