लाइव न्यूज़ :

16 लाख सरकारी कर्मचारी और 12 लाख पेंशनरों के लिए खुशखबरी, 28 फीसद महंगाई भत्ता, सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने किया ऐलान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 19, 2021 18:42 IST

DA Increase in UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अपने निर्धारित समय से पहले बृहस्पतिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने कहा कि अनुपूरक बजट का विपक्ष इसलिए विरोध कर रहा है क्योंकि यह युवाओं को समर्पित है।आप लोग (समाजवादी पार्टी) जब सरकार में थे तो नौकरियों को गिरवी रख दिया था। निवेश बंद हो चुका था। दंगे होते थे, नौजवान फंसा दिए जाते थे। हमारी सरकार ने एक निधि का गठन किया है।

DA Increase in UP: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश के 16 लाख सरकारी कर्मचारी और 12 लाख पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। एक जुलाई 2021 से राज्‍य में सरकारी कर्मचारियों को अब 28 फीसद महंगाई भत्ता दिया जाएगा। 

राज्य विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने जुलाई 2021 से सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 28% (केंद्र के आदेश के अनुसार) कर दिया है। सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं / आंगनवाड़ी सहायिकाओं (AWWs / AWHs) को मानदेय बढ़ाएगी। 

इससे पहले विधानसभा में 2021-22 के लिए 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हुआ। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधानसभा में नेता सदन और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि ‘‘यह बजट हम युवाओं को समर्पित कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि एक जुलाई 2021 से राज्‍य में सरकारी कर्मचारियों को अब 28 फीसद महंगाई भत्‍ता दिया जाएगा जिसमें 16 लाख सरकारी कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों का जवाब देते हुए नेता सदन और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ‘‘इस बजट को हम युवाओं को समर्पित कर रहे हैं।’’ उन्होंने एक कविता के जरिये युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, ‘‘नये युग का सृजन युवकों तुम्हारे हाथ में है। समूचा जग युवा पीढ़ी तुम्हारे हाथ में है। सफलता तो तुम्हारी बात में जज्बात में है, नये युग का सृजन युवकों तुम्हारे हाथ में है।’’ उन्होंने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘नेता प्रतिपक्ष युवा पीढ़ी के जज्बात को आप नहीं समझ पाएंगे।’’

उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए सामाजिक सुरक्षा निधि, आंबेडकर स्मारक तथा सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं तथा चौकीदारों के लिए मानदेय में वृद्धि, विद्युत व्यवस्था में सुधार, गोवंशीय पशुओं का रखरखाव और अयोध्या में सुविधाओं और पार्किंग की व्यवस्था और साथ ही साथ मूलभूत ढांचा में वृद्धि जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग अयोध्या की तरफ झांकते नहीं थे, आज वे लोग कह रहे हैं कि राम तो हमारे भी हैं।’’ योगी ने कहा कि 2017 के पहले लोग कहते थे कि हम कंस की मूर्ति लगाएंगे लेकिन आज जब लगता है कि वृहद समाज माफ नहीं करने वाला है तो दंडवत होकर कहते हैं कि हम भी राम और कृष्ण के भक्त हैं।

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगता था कि अगर कुंभ (प्रयागराज में आयोजित होने वाला कुंभ) के लिए कुछ कर देंगे तो टोपी लगाकर मुबारकबाद नहीं दे पाएंगे लेकिन आज सबकी टोपियां उतर गई हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "हमें गरीबों के घर में दीया जलाना पसंद है, जबकि आपको (उनके घरों में) अंधेरा पसंद है और आपने वह काम किया है।’’

योगी ने कहा कि पांच वर्ष में उत्तर प्रदेश के बजट का दायरा दोगुना हो गया है। उन्होंने सपा की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘आप लोग तो तालिबान का भी समर्थन करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि अब दौर बदल गया है अब माफि‍या को जो भी साथ लेकर जाएगा उसे मालूम है कि पीछे पीछे बुलडोजर भी आएगा। उन्होंने कहा कि अब परिस्थितियां बदली हैं और हमारी सरकार ने माफिया की 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। योगी ने घोषणा की कि माफिया ने जो जमीनें कब्जा की हैं उन जमीनों पर गरीबों के लिए घर बनेंगे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBharatiya Janata Partyकांग्रेससमाजवादी पार्टीबीएसपीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब