लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ताउते: शाह ने महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से की बात

By भाषा | Updated: May 18, 2021 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को चक्रवात ‘‘ताउते’’ के मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से बात कर तीनों राज्यों में वस्तु स्थिति का जायजा लिया।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शाह ने फोन पर इन मुख्यमंत्रियों से बात की और चक्रवात ताउते से उत्पन्न स्थिति व मौजूदा चुनौतियों के मद्देनजर उन्हें सभी प्रकार की केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया।

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते के असर से बीते चौबीस घंटे में तीनों राज्यों सहित कुछ अन्य राज्यों के अनेक हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर जानमाल के नुकसान की भी खबरें हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गुजरात के उनके समकक्ष विजय रुपाणी और राजस्थान के अशोक गहलोत से बात की।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में चक्रवात का कोई सीधा असर नहीं था लेकिन उसके कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ।

मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते के कारण 230 मिलीमीटर बारिश हुई। एक मौसम विशेषज्ञ ने इसे दर्ज इतिहास में मई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश होने का दावा किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र के अनुसार, सांताक्रूज वेधशाला ने मंगलवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 230.3 मिमी बारिश दर्ज की।

इसके अलावा, कोलाबा वेधशाला ने इसी अवधि के दौरान 207.6 मिमी बारिश दर्ज की।

गुजरात में चक्रवातीय तूफान ‘ताउते’ के कारण हुई घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और राज्य के पश्चिमी तट पर इससे भारी तबाही मची है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि चक्रवात ‘ताउते’ सोमवार की मध्यरात्रि में सौराष्ट्र क्षेत्र के दीव और ऊना के बीच गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है।

यह गुजरात तट से ‘अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान’ के रूप में गुजरा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ गया।

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने के बावजूद इससे भारी तबाही मची है। वहीं भावनगर, राजकोट, पाटण और वलसाड में एक-एक व्यक्ति की जान तूफान के दौरान हुए हादसों में गई।

राजस्थान में मौसम केंद्र के अनुसार सबसे अधिक 50 मिली. बारिश भीलवाड़ा में दर्ज की गई। इसी तरह चित्तौड़गढ़ में 25 मिमी. , डबोक में 20.6 मिमी., वनस्थली में 20 मिमी, सवाई माधोपुर में 16 मिमी , बूंदी में 14 व अजमेर में 11.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने ताउते के असर से मंगलवार को उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, डूंगरपुर, पाली और जालौर जिले में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?