लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर चक्रवात 'सितरंग' की आहट, बंगाल-ओडिशा सहित इन राज्यों में दिखेगा असर, जानिए किस देश ने दिया है इस तूफान का नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2022 10:05 IST

चक्रवाती तूफान सितरंग इस बार दिवाली का मजा किरकिरा कर सकता है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर इस तूफान का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के 24 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है।

Open in App

नई दिल्ली: देश के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों वाले कुछ राज्य में दिवाली का उत्साह चक्रवात सितरंग फीका कर सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर इस तूफान का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। 

इसके अलावा कुछ और राज्यों में चक्रवाती तूफान सितरंग की वजह से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ये साइक्लोन से कई राज्यों में तबाही भी मचा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के 24 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है। आईएमडी के अनुसार ऐसे में बिहार, झारखंड में इसका असर दिखेगा। साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।

Cyclone Sitrang: किस देश ने दिया है ये नाम

इस संभावित चक्रवाती तूफान का नाम थाईलैंड ने प्रस्तावित किया है। आईएमडी द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से लगभग 1,460 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में यह कम दबाव का क्षेत्र बना है। लेटिन के अनुसार, यह कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे से अंडमान सागर के पास गंभीर रूप लेने लगा। 

मौसम विभाग ने मछुआरों को शनिवार को मध्य बंगाल की खाड़ी और गहरे समुद्र क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही 23 से 26 अक्टूबर के बीच उन्हें ओडिशा तट और पश्चिम-मध्य तथा उत्तरी बंगाल की खाड़ी में जाने से मना किया है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण बंगाल और ओडिशा के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Cyclone Sitrang: कहां-कहां भारी बारिश का अनुमान

कोलकाता में मौसम विभाग के क्षेत्रीय केन्द्र के उप महानिदेशक संजीब बंदोपाध्याय के अनुसार, उत्तरी-24 परगना और दक्षिणी-24 परगना जिलों में 24 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसी दिन पश्चिमी मेदिनीपुर में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। बंदोपाध्याय ने बताया कि अगले दिन नदिया, उत्तरी-24 परगना और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश का अनुमान है। 

दोनों दिन कोलकाता, हावड़ा और हुगली में भी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी-24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में 24 अक्टूबर को 45 से 55 किलोमीटर की गति वाली हवाओं के 65 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने का अनुमान है। अगले दिन हवाओं की गति 90 से 100 किलोमीटर होने और उनके 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का अनुमान जताया गया है। 

इस बीच सुन्दरबन इलाके में फेरी (नौका) सेवा निलंबित कर दी गई है। भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय केन्द्र ने पुरी, जगतसिंहपुर, केन्द्रपाड़ा, भद्रक, बालेश्वर, मयूरभंज, जाजपुर, क्योंझर, कटक और खुर्दा जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। 

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है। 24-26 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय और 23-26 अक्टूबर के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में भी इसका असर नजर आ सकता है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :चक्रवात सितरंगचक्रवाती तूफानपश्चिम बंगालओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण