लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 30 अप्रैल को दस्तक दे सकता है 'फानी' चक्रवात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By एएनआई | Updated: April 26, 2019 15:03 IST

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि चेन्नई और पुडुचेरी समेत तमिलनाडु के तटीय इलाकों में 30 अप्रैल से अगले तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है।

Open in App

मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में रविवार से भारी बारिश की आशंका जतायी है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता हैं। मौसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति हिंद महासागर के भूमध्यरेखीय क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व में बन रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'फानी' के अगले 72 घंटो में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है और यह 30 अप्रैल को तमिलनाडु के उत्तर और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के दक्षिण की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को ही तमिलनाडु के लिए 30 अप्रैल और 1 मई को 'रेड अलर्ट' जारी किया था। 

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि चेन्नई और पुडुचेरी समेत तमिलनाडु के तटीय इलाकों में 30 अप्रैल से अगले तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है। केरल में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। 

मौसम विभाग ने कहा है, 'शुक्रवार को राज्य में तेज हवायें चलने की उम्मीद है। एर्नाकुलम, इडुकी, त्रिशूर और मल्लापुरम में 29 अप्रैल को इन इलाकों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है।' 

मौसम विभाग ने इन इलाकों के मछुआरों को सलाह दी है कि ऐसे हालात में समुद्र में न जायें।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टतमिलनाडुकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील