लाइव न्यूज़ :

21 मार्च को चक्रवाती तूफान: अलर्ट पर अंडमान-निकोबार, आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्क करने का आग्रह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2022 08:40 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि 20 मार्च की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र मजबूत हो जाएगा और 21 मार्च को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देएहतियात के तौर पर द्वीपसमूह में सभी पर्यटन गतिविधियों को 19-22 मार्च की अवधि के लिए स्थगित कर दिया जाएचक्रवाती तूफान के मद्देनजर आपदा प्रबंधन मशीनरी को हाई अलर्ट पर रखे जाने का आग्रह किया गया है

पोर्ट ब्लेयरः ऐसे में जब इस साल का पहला चक्रवात असानी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सांसद कुलदीप राय ने उपराज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डी के जोशी से आपदा प्रबंधन तंत्र को हाई अलर्ट पर रखने का आग्रह किया है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर 19 मार्च को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जोशी ने उपराज्यपाल जोशी से सभी स्कूलों और कॉलेजों में 19 और 21 मार्च को अवकाश घोषित करने का भी आग्रह किया है। 20 मार्च को रविवार होने के कारण छुट्टी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि 20 मार्च की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र मजबूत हो जाएगा और 21 मार्च को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। विभाग के अनुसार यह चक्रवात अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ेगा और 22 मार्च को बांग्लादेश-उत्तरी म्यांमार के तटों पर पहुंचेगा। आईएमडी ने मछुआरों को इस अवधि के दौरान बंगाल की खाड़ी और अंडमान के समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग की चेतावनी का हवाला देते हुए, सांसद ने उपराज्यपाल को एक पत्र लिखकर सुझाव दिया कि एहतियात के तौर पर द्वीपसमूह में सभी पर्यटन गतिविधियों को 19-22 मार्च की अवधि के लिए स्थगित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान के मद्देनजर आपदा प्रबंधन मशीनरी को हाई अलर्ट पर रखा जाए और स्थिति को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए दूरदराज के द्वीपों में पर्याप्त संख्या में अधिकारियों को तैनात किया जाए। भाषा रवि कांत अमित अमित

टॅग्स :अंडमान निकोबार द्वीप समूहचक्रवाती तूफानहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतअंडमान और निकोबार का नाम बदलकर 'आज़ाद हिंद' किया जाए: के कविता ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतCyclone Ditwah: दक्षिणी भारत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?