लाइव न्यूज़ :

साइबर ठगों ने तीन लोगों के खातों से निकाले पैसे

By भाषा | Updated: September 11, 2021 14:37 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),11 सितंबर नोएडा में दो महिलाओं सहित तीन लोगों के साथ साइबर ठगी कर उनके खाते से पैसे निकालने का मामला सामने आया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 40 में रहने वाली एकता रावत ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि अज्ञात साइबर ठगों ने केवाईसी अद्यतन करने के नाम पर उनसे संपर्क किया, तथा अपनी बातों में फंसाकर उनसे, उनके बैंक की जानकारी ले ली।

उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने उनके खाते से 82 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य घटना में सेक्टर 37 में रहने वाली लीना रावत ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनसे संपर्क किया, तथा उनके बैंक खाते की कुछ जानकारियां हासिल कर, 50 हजार रुपए निकाल लिए।

उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 में शुभ आशीष दास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि उनके खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 71,997 रुपए लिए। उन्हें इस बात की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल फोन में पैसे निकालने का मैसेज आया।

पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब