सीरियल किलर ‘सायनाइड’ मोहन हत्या के 16वें मामले में दोषी, जानें पूरी कहानी कैसे पड़ा ये नाम

By भाषा | Published: September 23, 2019 06:10 AM2019-09-23T06:10:15+5:302019-09-23T06:10:15+5:30

मोहन पर 2003 से 2009 के बीच कई महिलाओं की हत्या करने का आरोप है। उसे अभी तक तीन मामलों में मौत की और अन्य मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनायी गई है।

Cyanide Mohan convicted of killing music teacher in Bengaluru | सीरियल किलर ‘सायनाइड’ मोहन हत्या के 16वें मामले में दोषी, जानें पूरी कहानी कैसे पड़ा ये नाम

फाइल फोटो

Highlightsन्यायाधीश सैयदुनिशा ने 38 गवाहों की गवाही और 49 अन्य साक्ष्य पर गौर के बाद शुक्रवार को मोहन को हत्या, डकैती, धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों का दोषी करार दिया। इस मामले में सजा 25 सितंबर को सुनाई जाएगी।

महिलाओं से मित्रता कर उनके साथ बलात्कार कर और उन्हें घातक रसायन देकर मारने वाले सीरियल किलर ‘सायनाइड’ मोहन को कर्नाटक की एक संगीत शिक्षिका की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया है। उसे अभी तक हत्या के 16 मामलों में दोषी करार दिया गया है।

अभियोजन पक्ष ने मंगलुरु जिला एवं सत्र अदालत को बताया कि मोहन ने मई 2007 में बेंगलुरु के एक लॉज में 33 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के बाद सायनाइड का कैप्सूल देकर उसकी हत्या कर दी थी। इससे पहले मोहन को सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या करने का दोषी करार दिया गया है।

पीड़ित संगीत शिक्षिका केरल में कासारगोड जिले के उप्पाला की रहने वाली थी। सीरियल किलर ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी सुधाकर आचार्य बताकर महिला से मित्रता की थी। उसने सायनाइड को गर्भनिरोधक गोली बताकर महिला को खिलाया था। मोहन के खिलाफ दर्ज सभी 20 मामलों में उसने इसी तरह से महिलाओं की हत्या की थी।

न्यायाधीश सैयदुनिशा ने 38 गवाहों की गवाही और 49 अन्य साक्ष्य पर गौर के बाद शुक्रवार को मोहन को हत्या, डकैती, धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों का दोषी करार दिया। इस मामले में सजा 25 सितंबर को सुनाई जाएगी। मोहन पर 2003 से 2009 के बीच कई महिलाओं की हत्या करने का आरोप है।

उसे अभी तक तीन मामलों में मौत की और अन्य मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनायी गई है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 2017 में उसे एक मामले में सुनाई गयी मौत की सजा को जीवन पर्यंत उम्रकैद में बदल दिया था।

कैसे पड़ा सायनाइड मोहन नाम-
मोहन अलग-अलग तरीकों से युवतियों को इंप्रेस करता था, कभी खुद से तो कभी लड़कियों के दबाव पर उनसे शादी का झांसा देकर उम्रभर साथ निभाने का वादा करता था। इसी बहाने वह लड़कियों को होटल में बुलाता था। वहां उनके साथ सेक्स करने के बाद शादी का प्लान बनाता था।

इसके बाद किसी बहाने से सार्वजनिक शौचालयों में उन्हें गर्भनिरोधक गोली खाने के लिए राज़ी कर लेता था। विज्ञान का शिक्षक रहा मोहन इन गोलियों में पहले ही सायनाइड मिला दिया करता था जिससे गोली खाते ही युवतियों की तुरंत मौत हो जाती थी। फिर वह होटल रूम में जाकर इन लड़कियों की ज्वैलरी और कीमती सामान लेकर चंपत हो जाता था।

मोहन हर बार हर लड़कियों से अलग अलग आनंद, भास्कर, स्वामी जैसे अलग नामों से मिला करता था। उसके करीब 12 फर्जी नाम सामने आए थे। वह हर लड़की से मिलते वक्त खुद का नाम भी उसी की जाति से मिलता जुलता रख लेता था। इसके अलावा खुद को हमेशा सरकारी नौकरी में होना बताता था। इन तमाम कारणों से लड़कियों को झांसा देने में उसे आसानी होती थी। पुलिस हिरासत में आने के बाद जब उसके इस सायनाइड के जरिये लड़कियों को मार डालने का खुलासा हुआ तभी से इसे सायनाइड मोहन के नाम से जाना जाने लगा था।

Web Title: Cyanide Mohan convicted of killing music teacher in Bengaluru

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे