लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पर जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल का बयान, 'वहां वर्तमान हालात स्थाई और अच्छे नहीं, इसमें बदलाव की जरूरत'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 2, 2019 11:12 IST

Angela Merkel: भारत के दौरे पर आई जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा है कि कश्मीर में स्थिति स्थाई नहीं है, इसमें बदलाव की जरूरत है

Open in App
ठळक मुद्देजर्मन चांसलर ने कहा कि कश्मीर की वर्तमान स्थिति स्थाई नहींमर्केल ने कहा कि कश्मीर में जो हालात हैं उनमें निश्चित तौर पर सुधार जरूरी

भारत के दौरे पर आईं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा है कि जिन परिस्थितियों में कश्मीर के लोग रह हैं उसे दीर्घकालिक नहीं कहा जा सकता है और उसमें सुधार होना आवश्यक है।

रायटर्स के मुताबिक, मर्केल ने ये बयान शुक्रवार को पीएम मोदी के साथ दिल्ली में हुई पांचवीं आईसीजी की बैठक के बाद दिया।

कश्मीर की वर्तमान स्थिति में होना चाहिए बदलाव: एंजेला मर्केल

मर्केल ने जर्मन मीडिया से बातचीत में कहा, 'वहां वर्तमान में लोगों के लिए परिस्थिति स्थाई (लंबे समय तक चल सकने वाली नहीं है) और अच्छी नहीं है और उसमें सुधार होना चाहिए।' 

मर्केल के इस बयान को भारत के लिए झटका माना जा रहा है, क्योंकि सरकार ने आर्टिकल 370 को हटाने का उद्देश्य जम्मू- कश्मीर के लोगों के जीवनस्तर को बेहतर बनाना बताया था। सरकार ने ये भी दावा किया था कि आर्टिकल 370 को हटाने के दौरान जम्मू-कश्मीर में एक भी नागरिक की जान नहीं गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्केल को हालांकि कश्मीर को लेकर भारत सरकार के रुख के बारे में बता है लेकिन वह उसके भविष्य को लेकर तैयार रोडमैप के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी से जानना चाहती हैं। 

जर्मन चांसलर का ये बयान अगस्त में सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदाने करने वाले आर्टिकल 370 को हटाने के बाद कुछ विदेशी सांसदों द्वारा जताई गई चिंताओं के बीच आया है।

शुक्रवार को दिन में दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीक के बाद मर्केल और पीएम मोदी के बीच पीएम आवास पर दोनों तरफ के चुनिंदा मंत्रियों और अधिकारियों की मौजूदगी में 'विशेष बैठक' हुई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीइंडियाजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण