लाइव न्यूज़ :

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि कल, इस लिंक पर जाकर करें आवेदन

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2023 22:00 IST

इच्छुक उम्मीदवार जो अभी तक अपना पंजीकरण सह आवेदन पत्र जमा नहीं कर पाए हैं, वे 19 अप्रैल शाम 05:00 बजे तक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 19 अप्रैल को सीयूईटी पीजी 2023 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगीइच्छुक उम्मीदवार अपना पंजीकरण कल शाम 05:00 बजे तक कर सकते हैंएनटीए ने अभी तक सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा तिथियों की घोषणा नहीं की है

CUET PG 2023:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 19 अप्रैल को सीयूईटी पीजी 2023 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार जो अभी तक अपना पंजीकरण सह आवेदन पत्र जमा नहीं कर पाए हैं, वे कल शाम 05:00 बजे तक कर सकते हैं। हालांकि, पंजीकृत उम्मीदवार कल रात 11:50 बजे तक सीयूईटी पीजी 2023 आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है- 

सीयूईटी पीजी 2023 आवेदन शुल्क अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 1,000 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और ओबीसी-एनसीएल (गैर-मलाईदार परत) के लिए 800 रुपये, एससी / एसटी / थर्ड जेंडर के लिए 750 रुपये और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए 700 रुपये है। इच्छुक उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वे सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा में अधिकतम तीन पेपरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

अतिरिक्त भुगतान करके अधिक विषय के प्रश्नपत्रों का विकल्प भी चुन सकते हैं उम्मीदवार

उम्मीदवार जोड़े गए प्रत्येक नए विषय के लिए अतिरिक्त भुगतान करके अधिक विषय के प्रश्नपत्रों का विकल्प भी चुन सकते हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी 2023 आवेदन में प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

एनटीए ने अभी तक सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा तिथियों की घोषणा नहीं की

एनटीए ने अभी तक सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा तिथियों की घोषणा नहीं की है, परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक। इसके अलावा, परीक्षा भाषा के प्रश्नपत्रों को छोड़कर हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में आयोजित की जाएगी। 

सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा तिथियों और विस्तृत योजना / परीक्षा के पैटर्न, पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड और अन्य विवरणों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

सीयूईटी पीजी 2023 के लिए ऐसे ऑनलाइन करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर जाएंहोमपेज पर, कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन के तहत 'Registration for CUET PG 2023' लिंक पर क्लिक करें।जो नया पेज खुलेगा उसमें न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करेंअपना मूल विवरण भरकर ऑनलाइन पंजीकरण करेंअपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरेंप्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करेंआवेदन पत्र जमा करेंसंदर्भ के लिए आवेदन पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें

टॅग्स :नेशनल टेस्टिंग एजेंसीएजुकेशनCentral UniversityCentral Universities
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?