लाइव न्यूज़ :

रेयर ब्लड ग्रुप वाले सीआरपीएफ जवान ने रक्तदान कर जम्मू में बचाई 69 वर्षीय बुजुर्ग की जान

By भाषा | Updated: April 16, 2020 15:57 IST

39 वर्षीय हेड कांस्टेबल और रेडियो ऑपरेटर अशोक कुमार का ब्लड ग्रुप दुर्लभ है और उन्होंने ब्लड डोनेट कर जम्मू में 69 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ जवान अशोक कुमार का ब्लड ग्रुप ‘एबी नेगेटिव’ है।जवान ने किडनी की बीमारी से जूझ रहे एक मरीज की जान बचाई है।

जम्मू। अशोक कुमार जब 2003 में सीआरपीएफ के लिए भर्ती प्रक्रिया से गुजर रहे थे तभी उन्हें मालूम चला कि उनका दुर्लभ रक्त समूह ‘एबी नेगेटिव’ है और तकरीबन 17 साल बाद उन्हें अपने एक कमांडेंट से सूचना मिली जिसमें उनसे रक्त दान करके पुंछ के 69 वर्षीय व्यक्ति की जान बचाने का आग्रह किया गया।

जम्मू कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप स्थित शहर पुंछ के नाजिर हुसैन के परिवार ने कश्मीर स्थित सीआरपीएफ की ‘मददगार’ हेल्पलाइन को सोशल मीडिया पर एक संदेश भेजा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें किडनी की बीमारी से जूझ रहे एक मरीज के लिए ‘एबी नेगेटिव’ रक्त की तत्काल आवश्यकता है।

सीआरपीएफ की हेल्पलाइन ने तुरंत कार्रवाई शुरू करने हुए अपने डेटाबेस को खंगालना शुरू किया कि क्या उसकी जम्मू स्थित इकाइयों में किसी जवान का यह दुर्लभ रक्त समूह है। इसकी तलाश उन्हें 39 वर्षीय हेड कांस्टेबल और रेडियो ऑपरेटर अशोक कुमार तक ले गई जिनका यह दुर्लभ रक्त समूह था। कुमार सुंदरबनी, जम्मू में अर्द्धसैन्य बल की 72वीं बटालियन के इकलौते जवान हैं।

कुमार ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘जब मेरे कमांडेंट ने मुझे स्वेच्छा से यह करने के लिए कहा तो मुझे खुशी हुई और मैं मदद के लिए तैयार हो गया।’’ बड़ी उम्मीद से मदद का इंतजार कर रहे हुसैन के पोते अदालत खान ने कहा कि कुमार का रक्त दान करना एक नेमत के तौर पर आया है।

खान ने सुरक्षा बल का शुक्रिया अदा करते हुए पत्र लिखा, ‘‘मैं हमेशा सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन का शुक्रगुजार रहूंगा तथा खासतौर से भाई अशोक कुमार का जो एक फरिश्ते के तौर पर आए और इस मुश्किल वक्त में अपना कीमती रक्त दान देकर एक जान बचाई तथा यह साबित किया कि इंसानियत कभी नहीं मरती।’’ उन्होंने बताया कि ‘एबी नेगेटिव’ के दुर्लभ रक्त समूह होने के कारण कहीं भी यह रक्त उपलब्ध नहीं था और न ही परिवार के किसी सदस्य का यह रक्त समूह था।

टॅग्स :सीआरपीएफरक्तदानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो