लाइव न्यूज़ :

CRPF के सीनियर ऑफिसर ने कथित तौर पर फेंका जवान के ऊपर गर्म पानी, दिए गए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: January 8, 2020 15:52 IST

बल की एक आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि उपमहानिरीक्षक डी के त्रिपाठी संस्था में अधिकारी मेस में रुके हुए थे। उन्होंने यहां ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अमोल खरात से पीने के लिए गर्म पानी मांगा। इसके बाद कांस्टेबल ने एक थर्मस में उन्हें गर्म पानी दिया जिसे पीकर कथित तौर पर उनका मुंह जल गया।

Open in App
ठळक मुद्देज्यादा गर्म पानी पीने से मुंह जलने पर सीआरपीएफ के एक पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पानी देने वाले जवान के चेहरे पर कथित तौर पर गर्म पानी फेंक दिया। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

बिहार के राजगीर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के भर्ती प्रशिक्षण केंद्र में ज्यादा गर्म पानी पीने से अपना मुंह जलने पर एक पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पानी देने वाले जवान के चेहरे पर कथित तौर पर गर्म पानी फेंक दिया। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

बल की एक आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि उपमहानिरीक्षक डी के त्रिपाठी संस्था में अधिकारी मेस में रुके हुए थे। उन्होंने यहां ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अमोल खरात से पीने के लिए गर्म पानी मांगा। इसके बाद कांस्टेबल ने एक थर्मस में उन्हें गर्म पानी दिया जिसे पीकर कथित तौर पर उनका मुंह जल गया। इस पर उन्होंने खरात को बुलाया। उनके बीच बहस हुई और इसके बाद उपमहानिरीक्षक ने कांस्टेबल के चेहरे और कपड़ों पर गर्म पानी ‘फेंक’ दिया। जवान को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

त्रिपाठी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन कॉल और एसएमएस का जवाब नहीं दिया। अधिकारियों ने बताया कि बल के महानिरीक्षक रैंक स्तर के अधिकारी से इस मामले की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं और प्राथमिक तौर पर यह मामला ‘‘दुर्घटना’’ का है। जांच रिपोर्ट 10 जनवरी तक आने की संभावना है। 

भूतपूर्व अर्धसैनिकों के एक संगठन ने कहा कि जवान पर ‘‘यह बयान देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है कि जलने के निशान थर्मस से गर्म पानी गिरने की वजह आए।’’ संगठन ने कहा, ‘‘जवान को परिवार के सदस्यों और सहकर्मियों से बात करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उसका फोन वरिष्ठ अधिकारियों ने छीन लिया है।’’

टॅग्स :सीआरपीएफबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो