लाइव न्यूज़ :

कटिहार के दो बच्चों के अकाउंट में ट्रांसफर हुए 960 करोड़, बैंक अधिकारियों का भी सिर चकराया , खाते से निकासी पर लगाई रोक

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 16, 2021 12:47 IST

बिहार के कटिहार में दो बच्चों के खातों में अचानक 960 करोड़ रुपए आने का मामला सामने आया है । यह मामला प्रकाश में तब आया , जब दोनों अपने खाते में पोशाक की राशि आई है या नहीं देखने के लिए गए थे । इस घटना के बाद बैंक में लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी अपना खाता देखने लगे ।

Open in App
ठळक मुद्देकटिहार के दो बच्चों के खाते में आए 960 करोड़ रुपए गांव के लोग अपना बैंक अकाउंट चेक करने के लिए भागे बैंक बैंक मैनेजर ने दोनों खातों से भुगतान पर रोक लगा दी

पटना :  बिहार के कटिहार से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है । यहां के आजमनगर थाना क्षेत्र की बघौरा पंचायत स्थित पस्तिया गांव निवासी दो छात्रों के खाते में करोड़ों की राशि आने के बाद बुधवार को गांव में सनसनी फैल गई । इसके बाद गांव के अन्य लोग भी अपना-अपना बैंक खाता चेक करने पहुंच गए । 

बुधवार को एसबीआई के सीएसपी सेंटर पर जब खाते में पोशाक राशि आई है या नहीं यह देखने बच्चे पहुंचे तो उनको पता चला कि उनके खाते में करोड़ों रुपये जमा हैं । यह देखकर खाताधारकों को कुछ समझ नहीं आया । उक्त खाता उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक भेलागंज शाखा का है । पस्तिया गांव निवासी छात्र गुरुचन्द्र विश्वास खाता संख्या 1008151030208081 में 60 करोड़ से अधिक और असित कुमार खाता संख्या 1008151030208001 के खाते में 900 करोड़ से ज्यादा की राशि दिख रही थी । दोनों के खाते में इतनी राशि आने के बाद, गांव के लोग अपान-अपना खाता चेक करने पहुंच गए कि कहीं उनके खाते में भी कोई राशि तो नहीं आई है । 

इसके अलावा बैंक के ब्रांच मैनेजर मनोज गुप्ता ने दोनों बच्चे के खाते से भुगतान पर रोक लगा दी है और इस मामले की जांच की जा रही है । मामले की सूचना बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को भी  दी गई  है । एलडीएम एमके मधुकर ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है । बैंक से मामला आने के बाद इसकी जांच की जाएगी । 

पहले भी ट्रांसफर हो चुके हैं पैसे 

इससे पहले बिहार के ही खगड़िया जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया था , जब रंजीत दास नाम के शख्स के खाते में अचानक साढ़े पांच लाख रुपये आ गए। खाते में रुपये आने के बाद उस व्यक्ति को लगा कि पीएम मोदी ने उसके खाते में ये रुपये भेजे हैं। उसने अपने खाते से वो रुपये निकाल लिए और खर्च करना शुरू कर दिया और जब बैंक की ओर से रंजीत को पैसे वापस करने के संदर्भ में नोटिस भेजा गया तो उन्होंने पैसे वापस करने से साफ इनकार कर दिया । अंत में बैंक ने थक हारकर रंजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी , जिसके बाद पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार कर लिया । बिहार के ये दो मामले लोगों को हैरान कर रहे हैं कि आमलोगों के खाते में इतने पैसे कैसे आ रहे हैं ।  

टॅग्स :बिहारकटिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी