बिहार: पुलिस गस्ती दल पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, एक जवान की मौत

By एस पी सिन्हा | Published: September 7, 2022 04:09 PM2022-09-07T16:09:42+5:302022-09-07T16:10:57+5:30

हमले में एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई जबकि एक ग्रामीण भी गोलीबारी की चपेट में आ गया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है। इस वारदात के बाद पुलिस महकमा में हडकंप मच गया है। 

Criminals fired bullets at police patrol party in Bihar one jawan died | बिहार: पुलिस गस्ती दल पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, एक जवान की मौत

बिहार: पुलिस गस्ती दल पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, एक जवान की मौत

Highlightsमृतक जवान का नाम बाल्मीकि यादव है।बताया जा रहा है कि शराब की सूचना पर पुलिस छापा मारने गई थी।पुलिस टीम जब वापस लौट रही थी तो अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।

पटना: बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। अपराधी अब पुलिस से भी दो-दो हाथ करने में नहीं हिचक रहे हैं। ताजा मामला सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में बीती रात को शराब की छापामारी से लौटने के क्रम में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस गश्ती दल पर अपराधियों के द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक पुलिस जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

मृतक जवान का नाम बाल्मीकि यादव है। बताया जा रहा है कि शराब की सूचना पर पुलिस छापा मारने गई थी। पुलिस टीम जब वापस लौट रही थी तो अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण भी गोलीबारी की चपेट में आ गया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है। इस वारदात के बाद पुलिस महकमा में हडकंप मच गया है। 

वरीय पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मृत जवान पटना के मसौढी निवासी रामाशीष यादव का पुत्र था। वहीं, घायल सीआरपीएफ का जवान का नाम सिराजुद्दीन खान है जो ग्यासपुर निवासी अब्दुल हमीद खान का पुत्र है। पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद अपराधी फरार हो गए। 

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वे स्वयं जवानों के साथ ग्यासपुर गांव में गस्ती कर रहे थे। पुलिस ने ग्यासपुर गांव के पास एक घर में छापेमारी भी की। वहीं लौटने के दौरान बाजार के पास कुछ बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं मृत जवान के साथी थानाध्यक्ष के कार्यशैली को लेकर काफी नाराज दिखे। जवानों का आरोप था कि थानाध्यक्ष की लापरवाही के कारण उसके साथी की जान गई है।

Web Title: Criminals fired bullets at police patrol party in Bihar one jawan died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे