लाइव न्यूज़ :

कला की आड़ में फल-फूल रहा देह-व्यापार का धंधा, डांस के नाम पर खुलेआम जिस्मफरोशी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2021 20:16 IST

बिहार में ‘कला की आड़ में चल रहे देह व्यापार’ का बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें आर्टिस्ट द्वारा जिस्मफरोशी का धंधा चलाए जाने की जानकारी सामने आई है...

Open in App
ठळक मुद्देपटना में चल रहा देह व्यापार का धंधा।कला के नाम पर जिस्मफरोशी।सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो।

बिहार की राजधानी पटना में कला के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा चलाये जाने का खुलासा आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने किया है. उनके अनुसार फर्जी महिला कलाकार प्राइवेट पार्टी और शराब पार्टी में शामिल हो रही हैं और पार्टी में गलत काम कर रही है.  

डांस के नाम पर आर्टिस्ट चला रहे सेक्स रैकेट

इस तरह से पटना में अब कला और डांस के नाम पर कलाकारों द्वारा खुलेआम देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. इस आरोप का मुख्य कारण सोशल मीडिया में चल रहा वीडियो है, जिसमें एक युवती कमरे में कुछ लोगों के साथ शर्मनाक हरकतें करती हुई नजर आ रही हैं.

आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसियेशन ने लगाए गंभीर आरोप

आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसियेशन के कलाकारों का आरोप है कि यह नकली कलाकार जिस्मफरोशी और शराब पार्टी कर रहे हैं. वीडियो इतना शर्मनाक है कि हम उसकी तस्वीरें भी दिखाना सही नहीं माना है. पटना में एक संवाददाता सम्मलेन आयोजित कर इन कलाकारों ने कला के आड में हो रहे देह व्यापार का बडा खुलासा किया है. यही नहीं एक वीडियो भी जारी किया है. पटना पुलिस से इसकी शिकायत भी की है. 

एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र भारती ने कहा कि आज हमारे बिहार में कला के नाम पर जो देह व्यापार हो रहा है वह निंदनीय है. इससे हमारी कला और हम कलाकारों को बदनाम किया जा रहा है. जिसके कारण हम कलाकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि बाहर से जो तथाकथित कलाकार बिहार में कार्यक्रम करने आते हैं, उनके लिए कार्यक्रम एक बहाना होता है. वह कला प्रदर्शन के नाम पर अपने जिस्म का प्रदर्शन कर अपने आयोजकों के साथ जिस्मफरोशी का धंधा चलाती है. कला के नाम पर मोटी रकम कमाती है. 

वहीं, एसोसिएशन के सचिव पप्पू गुंजन ने कहा कि बाहर से कुछ ऐसी लडकियां पटना आती हैं जो यहां रूम लेकर रहती हैं. असामाजिक तत्वों को फंसा कर उसे संरक्षण देती हैं. साथ ही सरकार के शराबबंदी कानून को तोडते हुए खुला शराब पार्टी भी करती हैं. जो वह नकली कलाकार लडकियां अपराध को भी संरक्षित करने में कोई कसर नहीं छोडती हैं. ऐसे कलाकारों के खिलाफ पुलिस को कडी कार्रवाई करनी चाहिए.

टॅग्स :बिहारसेक्स रैकेटक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

भारत अधिक खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?