गांधारी पुल में आईं दरारें, यातायात के लिए बंद

By भाषा | Published: July 27, 2021 09:19 AM2021-07-27T09:19:24+5:302021-07-27T09:19:24+5:30

Cracks in Gandhari bridge, closed for traffic | गांधारी पुल में आईं दरारें, यातायात के लिए बंद

गांधारी पुल में आईं दरारें, यातायात के लिए बंद

ठाणे (महाराष्ट्र), 27 जुलाई महाराष्ट्र में कल्याण शहर को मुंबई-आगरा सड़क से जोड़ने वाले गांधारी पुल में दरारें आने के बाद उसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उल्हास नदी पर बना करीब 20 साल पुराना यह पुल कल्याण (पश्चिम) से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-3 तक बना है। ठाणे में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के मुताबिक पुल पर हाल ही में दरारें आ गई थीं और वह अब खतरनाक हालत में है।

कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की प्रवक्ता माधुरी फोफले ने बताया कि सोमवार से अगले आदेश तक यह पुल यातायात के लिए बंद रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cracks in Gandhari bridge, closed for traffic

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे