लाइव न्यूज़ :

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने के फैसले को लेकर माकपा ने सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: August 14, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने देश के बंटवारे के समय के लोगों के संघर्षों एवं बलिदान की याद में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि बंटवारा बहुत ही भयावह अनुभव था और एक स्थान से दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा पलायन हुआ, इसके बावजूद भारत ने अपने धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बनाए रखा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक इस्लामिक देश बना, लेकिन भारत ने उसकी प्रतिबंबित छवि के तौर पर हिंदू राष्ट्र बनना स्वीकार नहीं किया और वह एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बना।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का यह फैसला पाकिस्तान की प्रतिबिंबित छवि को हकीकत में बदलता नजर आ रहा है, जो संविधान के विपरीत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि 14 अगस्त को लोगों के संघर्षों एवं बलिदान की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा और कहा कि बंटवारे के दर्द को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

मोदी ने कहा कि विभाजन के कारण हुई हिसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और अनेक लोगों ने जान गंवा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो