लाइव न्यूज़ :

मनुस्मृति आधारित संविधान लाना चाहता है आरएसएस: माकपा नेता ने जनसभा में लगाया बड़ा आरोप, बोले-ऐसा नहीं होने देगी हमारी पार्टी

By आजाद खान | Updated: February 25, 2023 08:00 IST

ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देश में मनुस्मृति आधारित संविधान लागू करने का आरोप लगाते हुए माकपा नेता ने यह भी कहा है कि उनकी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा की केरल इकाई के सचिव एम वी गोविंदन ने संघ पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संघ देश में मनुस्मृति आधारित संविधान लाना चाहता है। ऐसे में एम वी गोविंदन ने यह भी कहा है कि उनकी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।

तिरुवनंतपुरम: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केरल इकाई के सचिव एम वी गोविंदन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश में मनुस्मृति आधारित संविधान लागू करना चाहता है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसे में उनकी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। 

ऐसे में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरएसएस देश में लोकतंत्र, धर्मनिरपक्षेता और विविधता में एकता को नष्ट करना चाहता है। उन्होंने कहा कि इस रैली का लक्ष्य देश में संघीय प्रणाली को प्रभावित कर रही भाजपा नीत राजग की नीतियों से लोगों को अवगत कराना है। 

जनसभा में क्या बोले माकपा की केरल इकाई के सचिव

आपको बता दें कि सत्तारूढ़ माकपा द्वारा राज्य में एक महीने के लिए निकाली जा रही ‘पीपुल्स डिफेंस रैली’ के तहत कोझिकोड जिले के पेराम्ब्रा में एक जनसभा में गोविंदन ने संघ पर यह आरोप लगाया है। जनसभा में गोविंदन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरएसएस का मनुस्मृति के आधार पर संविधान बनाने का एजेंडा है। 

उनके अनुसार, हमारे देश में आज के लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, संस्कृति, भाषा, धर्म या जाति में विविधता को लेकर संघ ज्यादा परवाह नहीं करता है। इसे लेकर उन्होंने दावा किया है कि संघ का यह एजेंडा है कि वह अपनी 100वीं वर्षगांठ तक इसे पूरा कर ले। 

बदल रहा है केरल-एम वी गोविंदन

इस जनसभा में बोलते हुए एम वी गोविंदन ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके केरल के समाज का आधुनिकीकरण किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, जैसे-जैसे दुनिया आगे बढ़ रही है, हम पीछे नहीं रह सकते है। इस संसार के साथ प्रकृति भी बदल रहा है, ऐसे में परिवर्तन ही एकमात्र स्थिर है। 

माकपा की केरल इकाई के सचिव को आगे यह कहते हुए सुना गया है कि के-रेल राज्य में कार्बन उत्सर्जन को कम करेगा और इससे लोगों के जीवन में सुधार आएगा। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस परियोजना को लेकर राज्य की ज्यादा तर राजनीतिक पार्टियां जैसे कांग्रेस, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और भाजपा इसके खिलाफ है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :सीपीआईएमआरएसएसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए