लाइव न्यूज़ :

सीपीआई, टीएमसी और एनसीपी से छिन सकता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, चुनाव आयोग भेजेगी नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2019 16:15 IST

सीपीआई, बीएसपी और एनसीपी पर 2014 के चुनाव में भी खराब प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय पार्टी का तमगा छिनने का खतरा मंडराया था. लेकिन 2016 में चुनाव आयोग ने अपने नियमों में संशोधन कर दिया था जिसके बाद इन पार्टियों को राहत मिली थी. सीपीआई इस चुनाव में केवल 2 सीटें ही जीत पायी है.

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय पार्टी के पास कुल लोकसभा सीटों की कम से कम दो प्रतिशत सीट भी होनी चाहिए.पहले राष्ट्रीय पार्टी होने की समीक्षा 5 वर्ष में होती थी अब यह 10 वर्षों में होती है.

भारत की तीन बड़ी पार्टियों से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन सकता है. हालिया, लोकसभा चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने की स्थिति में इनके राष्ट्रीय पार्टी होने के दर्जे पर खतरा मंडरा रहा है. पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इलेक्शन कमीशन इन पार्टियों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी कर सकती है. इन पार्टियों से पूछा जायेगा कि हालिया प्रदर्शन को देखते हुए आपके राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा क्यों नहीं वापस ले लिया जाए?

सीपीआई, बीएसपी और एनसीपी पर 2014 के चुनाव में भी खराब प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय पार्टी का तमगा छिनने का खतरा मंडराया था. लेकिन 2016 में चुनाव आयोग ने अपने नियमों में संशोधन कर दिया था जिसके बाद इन पार्टियों को राहत मिली थी. पहले राष्ट्रीय पार्टी होने की समीक्षा 5 वर्ष में होती थी अब यह 10 वर्षों में होती है. 

बहुजन समाजवादी पार्टी के फिलहाल 10 सांसद हैं और कुछ विधायक भी हैं ऐसे में उसके ऊपर खतरा अभी टल गया है. किसी राजनीतिक दल को तब राष्ट्रीय स्तर का दल माना जाता है जब उसके उम्मीदवार लोकसभा या विधानसभा चुनाव में चार या अधिक राज्यों में कम से कम छह प्रतिशत वोट हासिल करें. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को इस बार पूरे देश में मात्र 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है. 

इसके अलावा लोकसभा में उसके कम से कम चार सांसद हों. राष्ट्रीय पार्टी के पास कुल लोकसभा सीटों की कम से कम दो प्रतिशत सीट भी होनी चाहिए और इसके उम्मीदवार कम से कम तीन राज्यों से आने चाहिए. ममता बनर्जी की पार्टी को लोकसभा चुनाव में 22 सीटें मिली हैं लेकिन बंगाल के बाहर पार्टी राष्ट्रीय पार्टी होने की शर्तों को पूरा नहीं कर पायी. 

टॅग्स :टीएमसीसीपीआईएमराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा