लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः सीताराम येचुरी और डी राजा जाएंगे कश्मीर, राज्यपाल को पत्र लिखकर किया सूचित

By भाषा | Updated: August 8, 2019 19:54 IST

येचुरी और राजा ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को बृहस्पतिवार को पत्र लिख कर अपनी यात्रा के बारे में सूचित किया है। माकपा और भाकपा की ओर से जारी बयान के अनुसार येचुरी एवं राजा ने पत्र में राज्यपाल को बताया कि जम्मू-कश्मीर में वामदलों की सक्रिय इकाई है।

Open in App
ठळक मुद्देयेचुरी ने कहा कि राज्य की भंग विधानसभा के माकपा विधायक यूसुफ तारीगामी बीमार चल रहे हैं।दोनों नेताओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी के नेता के रूप उनकी जिम्मेदारी के निर्वाह में स्थानीय प्रशासन कोई बाधा उत्पन्न नहीं करेगा।

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा के महासचिव डी राजा जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी घोषित होने के बाद अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिये शुक्रवार को जम्मू कश्मीर जायेंगे।

येचुरी और राजा ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को बृहस्पतिवार को पत्र लिख कर अपनी यात्रा के बारे में सूचित किया है। माकपा और भाकपा की ओर से जारी बयान के अनुसार येचुरी एवं राजा ने पत्र में राज्यपाल को बताया कि जम्मू-कश्मीर में वामदलों की सक्रिय इकाई है।

येचुरी ने कहा कि राज्य की भंग विधानसभा के माकपा विधायक यूसुफ तारीगामी बीमार चल रहे हैं। येचुरी ने राज्यपाल को भेजे पत्र में बताया कि माकपा के राष्ट्रीय महासचिव होने के नाते वह तारीगामी और पार्टी के अन्य नेताओं से मिलने के लिये नौ अगस्त को श्रीनगर पहुंचेगे।

दोनों नेताओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी के नेता के रूप उनकी जिम्मेदारी के निर्वाह में स्थानीय प्रशासन कोई बाधा उत्पन्न नहीं करेगा। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को श्रीनगर हवाईअड्डे पर ही रोक दिया गया।

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को केन्द्र सरकार द्वारा निष्प्रभावी घोषित किये जाने के बाद कांग्रेस नेता कश्मीर घाटी के हालात का जायजा लेने के लिये वहां पहुंचे थे। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरसीताराम येचुरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया