लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: CAA को लेकर बोले विधानसभा अध्यक्ष जोशी, कहा- राज्य सरकार को इसे लागू करना ही पड़ेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 11:21 IST

एक कार्यक्रम के दौरान सीपी जोशी ने कहा कि राज्य सरकार चाहकर भी सीएए में किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं कर सकती। सीएए लागू करने का फैसला केंद्र सरकार है, जिसे राज्य सरकार को हर हाल में मानना ही होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस शासित प्रदेश में सीएए लागू करने पर कांग्रेस नेता लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। सीपी जोशी ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र के फैसले पर राज्य सरकार विरोध नहीं जता सकती।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर अपनी बात रखी है। एक कार्यक्रम के दौरान सीपी जोशी ने कहा कि राज्य सरकार चाहकर भी सीएए में किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं कर सकती। सीएए लागू करने का फैसला केंद्र सरकार है, जिसे राज्य सरकार को हर हाल में मानना ही होगा। बता दें कि कांग्रेस शासित प्रदेश में सीएए लागू करने पर कांग्रेस नेता लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं।  

हालांकि, अपने बयान के दौरान सीपी जोशी ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र के फैसले पर राज्य सरकार विरोध नहीं जता सकती। सीपी जोशी से पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव भैयाजी जोशी ने भी सीएए को लेकर देश में गलत जानकारियां देने जाने पर अफसोस जाहिर किया था। जोशी ने अपने बयान में कहा था कि सरकार ने बार-बार इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिया है लेकिन अलग-अलग समूह अब भी इसके खिलाफ माहौल तैयार कर रहे हैं। संसद ने इस कानून को पारित किया है और सब को इसे स्वीकार्य करना चाहिए।

उन्होंने अपने बयान में कहा था कि पूर्व में भी सरकारों ने नागरिकता कानून में संशोधन किया है। जोशी ने लोगों से गलत जानकारियों से बचने की अपील की। यह देश के लिए अनिवार्य है कि कोई भी विदेशी यहां न रहे। यह अधिनियम सिर्फ पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदुओं को ही नहीं बल्कि जैन, सिख, बौद्ध और ईसाईयों को भी नागरिक बनने की अनुमति देता है। इसलिए अशांति फैलाना अच्छा नहीं है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019कैब प्रोटेस्टकांग्रेसभारत सरकारइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?