लाइव न्यूज़ :

कमाई के लिए वरदान साबित हो रहा है गौमूत्र, गाय के दूध से बिक रहा महंगा

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 26, 2018 05:23 IST

जयपुर के किसान कैलाश गुर्जर ने उन लोगों को गौमूत्र बेचना शुरू किया जो कि जैविक खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि दूध के अलावा गौमूत्र बेचना जब से शुरू किया है तबसे उसकी कमाई लगभग 30 प्रतिशत बढ़ गई है।

Open in App

जयपुर, 26 जुलाई: राजस्थान में अब गाय का दूध ही नहीं गौमूत्र भी डेयरी किसानों के लिए अच्छी कमाई का जरिया बन गया है। गौमूत्र की मांग इतनी ज्यादा है कि किसान थोक बाजार में गीर और थारपारकर जैसी हाई ब्रीड गायों के मूत्र को 15 से 30 रुपये प्रति लीटर में बेचा जा रहा है, वहीं गाय के दूध की कीमत 22 से 25 रुपये प्रति लीटर ही है। 

जयपुर के किसान कैलाश गुर्जर ने उन लोगों को गौमूत्र बेचना शुरू किया जो कि जैविक खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि दूध के अलावा गौमूत्र बेचना जब से शुरू किया है तबसे उसकी कमाई लगभग 30 प्रतिशत बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि गौमूत्र जैविक खेती करने वाले किसानों द्वारा कीटनाशकों के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है। लोग औषधिक उद्देश्यों और अनुष्ठानों में भी इसका उपयोग करते हैं। गुर्जर का कहना है कि उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिये पूरी रात जागना होता है कि गौमूत्र जमीन पर न गिरे। पिछले दो दशकों से गाय का दूध बेच रहे गुर्जर कहते हैं, गाय हमारी माता है, इसलिये मुझे रात में जागने में कोई दिक्कत नहीं होती है। वहीं इससे मेरे आय का स्रोत बढ़ा है।

उदयपुर में महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर और टेक्नोलॉजी अपने ऑर्गेनिक फार्मिंग प्रोजेक्ट में हर महीने 300-500 लीटर गौमूत्र यूज करते हैं। यूनिवर्सिटी ने गौमूत्र की आपूर्ति के लिये राज्य के डेयरी किसानों से संपर्क किया है। हर महीने, यूनिवर्सिटी 15 हजार से 20 हजार रुपये का गौमूत्र खरीदता है। 

वाइस चांसलर उमा शंकर ने कहा, गौमूत्र में किसानों को अतिरिक्त आय प्रदान करने की क्षमता है। भारत और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँसब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया