लाइव न्यूज़ :

गोवंशों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ नाराज, कई अफसर नपे, अधिकारियों को नोटिस

By भाषा | Updated: July 15, 2019 14:21 IST

मुख्यमंत्री ने रविवार देर रात संबंधित जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की बीडीओ मिल्कीपुर, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मिल्कीपुर, ग्राम पंचायत अधिकारी पलियामाफी, मिल्कीपुर और प्रभारी कांजी हाउस अयोध्या नगर निगम डॉ. उपेंद्र कुमार और डॉ. विजेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने आयुक्त प्रयागराज को आकशीय बिजली गिरने से निराश्रित गोवंश की हुई मृत्यु के मामले की जांच कर जवाबदेही तय करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने गोवंश के मुद्दे को लेकर जिला अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अयोध्या को भी नोटिस दिया।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गोवंशों की मौत से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और मिर्जापुर जिलों में आठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने रविवार देर रात संबंधित जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की बीडीओ मिल्कीपुर, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मिल्कीपुर, ग्राम पंचायत अधिकारी पलियामाफी, मिल्कीपुर और प्रभारी कांजी हाउस अयोध्या नगर निगम डॉ. उपेंद्र कुमार और डॉ. विजेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

कई जिलों के जिला अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने आयुक्त प्रयागराज को आकशीय बिजली गिरने से निराश्रित गोवंश की हुई मृत्यु के मामले की जांच कर जवाबदेही तय करने को कहा है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आवास विकास, लखनऊ विकास प्रधिकरण और नगर निगम लखनऊ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अमौसी हवाईअड्डे से अर्जुनगंज, शहीदपथ और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निराश्रित गोवंश को पशु आश्रय स्थल कान्हा उपवन में संरक्षित करे और सफाई अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने गोवंश के मुद्दे को लेकर जिला अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अयोध्या को भी नोटिस दिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मिर्ज़ापुर डॉ. एके सिंह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मिर्ज़ापुर मुकेश कुमार और नगर अभियंता राम जी उपाध्याय नगर पालिका मिर्ज़ापुर को भी निलंबित कर दिया।

उन्होंने सभी जिला अधिकारियों एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को संयुक्त रूप से गऊ आश्रय स्थलों का संचालन, गोवंश के भरण-पोषण, निरीक्षण, स्वास्थ परिक्षण, उपचार व्यवस्था, गोवंश की संख्या के आधार पर शेड निर्माण की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने के भी निर्देश जारी किये।

योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराधिक कार्रवाई भी की जा सकती है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथगाय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया