लाइव न्यूज़ :

आपात उपयोग की अनुमति मिलने के 10 दिन के अंदर वैक्सीन लाने को तैयार है सरकार, जानिए स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने क्या कहा

By एसके गुप्ता | Updated: January 6, 2021 10:11 IST

ऐसी उम्मीद है कि अगले सप्ताह के शुरूआत दो दिन-दिनों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर दिया जाएगा। हर वैक्सीन बूथ पर एक टीकाकरण टीम में 5 सदस्य होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के पास वैक्सीन डिलिवरी की निगरानी के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम हैं।वैक्सीन की जगहों पर तापमान मापने के यंत्र होंगे।

एसके गुप्ता, नई दिल्ली। हर किसी के जहन में एक ही सवाल है कि कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल गई लेकिन टीका कब लगेगा? यह सवाल मंगलवार को लोकमत ने स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण से पूछा जिन्होंने कहा कि डीसीजीआई ने तीन जनवरी को कोविशील्ड और कोवाक्सिन को मंजूरी दी थी। वैक्सीन को आपातकालीन स्वीकृति मिलने के 10 दिन के भीतर ही टीकाकरण शुरू किया जाना है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि करनाल, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में स्थित जीएमएसडी नामक 4 प्राथमिक वैक्सीन स्टोर बनाए गए हैं और देश में ऐसे 37 वैक्सीन स्टोर हैं। वैक्सीन को आगे पहुंचाने की जिम्मेदारी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की होती है। यहां से रेफ्रिजरेटेड वाहन या अन्य साधनों के माध्यम से जिलों और फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचती है। भारत के पास वैक्सीन डिलिवरी की निगरानी के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम हैं। यह पिछले 10 साल से मौजूद है। लेकिन अब कोरोना वैक्सीन के लिए इसमें कुछ और चीजें जोड़ी गई हैं। वैक्सीन की जगहों पर तापमान मापने के यंत्र होंगे।

उन्होंने बताया कि को-विन नाम का एक ऐप बनाया गया है जिसके जरिए कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। हालांकि तीन करोड़ हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को को-विन ऐप पर रजिस्टर कराने की ज़रूरत नहीं होगी। इनका डेटा पहले ही सरकार के पास है। लेकिन बाकी 27 श्रेणियों के लोगों को रेजिस्ट्रेशन की ज़रूरत होगी। कोविन ऐप के ज़रिए यूनीक हेल्थ आईडी जनरेट की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाकर एक क्यूआर कोड सर्टिफिकेट भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई देश कोविन ऐप इस्तेमाल करना चाहे तो भारत सरकार मदद करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत सरकार की ओर से इसके निर्यात पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप