लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश के 41 जिलों में पहुंचा कोरोना संक्रमण, प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 480

By अनुराग आनंद | Updated: April 12, 2020 20:43 IST

उत्तरप्रदेश के आगरा में 12 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ रविवार को जिले में कुल मामलों की संख्या 104 तक पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के प्रधान स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि हम प्रति दिन 1600 नमूनों का परीक्षण कर रहे हैं।।राज्य के प्रधान स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि परीक्षण सुविधाओं को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के 41 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के 480 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, प्रदेश के कुल 45 लोगों को पूरी तरह से ठीक करके छुट्टी दे दी गई है। इस बात की जानकारी राज्य के प्रधान स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने दी है। 

राज्य के प्रधान स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि हम प्रति दिन 2000 नमूने एकत्र कर रहे हैं और प्रति दिन 1600 नमूनों का परीक्षण कर रहे हैं। हम परीक्षण सुविधाओं को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

बता दें कि उत्तरप्रदेश के आगरा में 12 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ रविवार को जिले में कुल मामलों की संख्या 104 तक पहुंच गई। सभी नये मामले निजी अस्पताल पारस से जुड़े बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित तबलीगी जमात के सदस्यों की संख्या 52 तक पहुंच गयी है।

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह के अनुसार केजीएमयू से रविवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 12 नये संक्रमण के मामले मिले हैं। सभी संक्रमितों को पृथकवार्ड में भर्ती कराकर उपचार किया जा रहा है। साथ ही इनके संपर्क में आये लोगों को भी जानकारी जुटाई जा रही है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या रविवार को 480 हो गयी। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 480 है जो 41 जिलों से हैं।'' उन्होंने बताया कि नमूनों की व्यवस्था में काफी प्रगति हुई है। कल 1,640 नमूनों की जांच की गयी। शुरू में डेढ सौ से दो सौ नमूनों की जांच हो पा रही थी, जिसे बढ़ाकर आठ सौ किया गया। अब यह आंकडा 1,600 को पार कर गया है। जल्द ही 2,000 से अधिक नमूनों की जांच की सुविधा होगी।

प्रसाद ने बताया कि कल से चिकित्सा विभाग की वेबसाइट पर स्वैच्छिक पंजीकरण शुरू कर रहे हैं। इसमें वे चिकित्सक जिनके पास समय है और वे टेली सलाह (फोन के जरिये)देना चाहते हैं, पंजीकरण करेंगे। काल सेंटर 18001805145 पर घर से कॉल कर सलाह ली जा सकती है। इसके लिए काउंसलर लगाये गए हैं जो उनकी बात लोगों से कराते हैं। हम सरकारी और सेवानिवृत्त चिकित्सकों का पूल बनाकर उनकी सेवाएं लेंगे

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशलखनऊआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो