लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना की स्थिति को लेकर अमित शाह ने आज तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बुलाई बैठक

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 2, 2020 12:00 IST

देश में एक दिन में कोविड-19 के 19,148 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या छह लाख के पार चली गई है और मृतकों की संख्या 17,834 पर पहुंच गई है। महज पांच दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार हुई थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार (02 जुलाई) को एक बैठक बुलाई है। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम मनोहर लाल खट्टर और सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार (02 जुलाई) को एक बैठक बुलाई है। दिल्ली-एनसीआर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

बता दें, देश में एक दिन में कोविड-19 के 19,148 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या छह लाख के पार चली गई है और मृतकों की संख्या 17,834 पर पहुंच गई है। महज पांच दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार हुई थी। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के मामले बढ़कर 6,04,641 हो गए जबकि 434 लोगों की मौत हो गई। इस संक्रामक रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या 3,59,859 हो गई है जबकि एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। देश में अब भी 2,26,947 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। 

देश में 59.52 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 59.52 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं।’’ संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में जिन 434 लोगों की मौत हुई है उनमें से महाराष्ट्र में 198, तमिलनाडु में 63, दिल्ली में 61, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 21-21, पश्चिम बंगाल में 15, मध्य प्रदेश में नौ, राजस्थान में आठ, तेलंगाना और कर्नाटक में सात-सात, आंध्र प्रदेश में छह, पंजाब में पांच, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चार-चार, बिहार में तीन और चंडीगढ़ तथा गोवा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

दिल्ली में 90 हजार के करीब पहुंचे कोरोना के मामले

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 90,000 के करीब पहुंच गई। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति अब नियंत्रण में आ गई है। लेकिन उन्होंने लोगों को आगाह भी किया कि सामाजिक और व्यक्तिगत व्यवहार में किसी भी चूक से मामलों में फिर से वृद्धि हो सकती है। शहर में कोविड-19 के 2,442 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 89,802 हो गई है जबकि 61 और मरीजों की मौत हो जाने के साथ अब तक कुल 2,803 रोगी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाअमित शाहअरविंद केजरीवालयोगी आदित्यनाथमनोहर लाल खट्टरदिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'