लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब ने अपने नागरिकों के लिए जारी किए सख्त निर्देश, कहा- 'रेड लिस्ट' में शामिल देशों की यात्रा करने पर लगेगा तीन साल का ट्रैवल बैन

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 28, 2021 11:29 IST

विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुए सऊदी अरब ने अपने नागरिकों पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं । सऊदी अरब की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि अगर कोई भी व्यक्ति रेड लिस्ट में शामिल देशों की यात्रा करता है तो तीन साल के लिए उसपर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया जाएगा ।

Open in App
ठळक मुद्दे सऊदी अरब ने नागरिकों को रेड लिस्ट देशों की यात्रा करने पर लगाई रोकअगर कोई नागरिक ऐसा करता है तो उसपर तीन साल यात्रा प्रतिबंध लगाया जाएगा इस लिस्ट में भारत भी शामिल है

रियाद : सऊदी अरब ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अपने नागरिकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं । मंगलवार को समाचार एजेंसी एसपीए ने कहा कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए सऊदी अरब ने लाल सूची में शामिल देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों पर तीन साल का यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है । 

नियम तोड़ने पर तीन साल यात्रा प्रतिबंध और जुर्माना देना होगा 

एसपीए ने गृह मंत्रालय के एक अनाम अधिकारी के हवाले से कहा गया कि सऊदी नागरिकों ने ट्रैवल नियमों का उल्लंघन किया है । इन्हें मई में अधिकारियों से बिना अनुमति लिए यात्रा करने की इजाजत दी गई थी । मार्च 2020 के बाद ऐसा पहली बार हुआ था । अधिकारी ने कहा जो कोई भी नियम को तोड़ते हुए मिलेगा । उन्हें वापसी पर कानून के तहत सजा दी जाएगी और भारी दंड भी चुकाना होगा । इसके अलावा 3 साल के लिए यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया जाएग । 

रेट लिस्ट देशों में भारत भी शामिल 

अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि नागरिकों को अभी भी सीधे या किसी अन्य देश के माध्यम से रेट लिस्ट में शामिल देश हो या अन्य किसी देश में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है । इन मुल्कों में अभी तक महामारी को नियंत्रित नहीं किया गया है या यहां नए वैरिएंट फैल रहे हैं । सऊदी अरब ने अफगानिस्तान,अर्जेंटीना, ब्राजील, मिश्र, इथोपिया, भारत, इंडोनेशिया, लेबनान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, वियतनाम और यूनाइटेड अरब अमीरात सहित कई देशों में यात्रा करने को और वहां से आने पर बैन लगा रखा है।

आपको बता दें कि इससे पहले यूनाइटेड अरब अमीरात ने भी भारत पाकिस्तान सहिल कई एशियाई देशों से आने वाली उड़ानों पर पूरी तरह रोक लगा दी थी।

इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,379 नए मामले दर्ज किए गए ।  इस तरह देश में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,20,774 हो गई है। 

टॅग्स :सऊदी अरबकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया