लाइव न्यूज़ :

कोविड के कारण राजद प्रमुख लालू यादव की रिहाई में हो सकती है देरी, वकीलों ने कोर्ट से बनाई दूरी, एक सप्ताह टला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2021 18:51 IST

झारखंड उच्च न्यायालय ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को करोड़ों रुपये के चारा घोटाले में दुमका कोषागार से गबन के मामले में शनिवार को करीब चालीस माह बाद जमानत दे दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल नंबर नहीं बदलने की शर्त के साथ एक-एक लाख रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत दी है.सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा 23 दिसंबर 2017 को दोषी ठहराये जाने के बाद से जेल में हैं.दुमका कोषागार मामले में उन्हें 14 वर्ष की जेल की सजा सुनायी है.

रांचीः कोरोना के कहर से मचे हाहाकार का असर अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की रिहाई पर भी पड़ा है. कोरोना के कारण लालू प्रसाद यादव की रिहाई का मामला सप्ताह भर बाद ही हो सकेगी.

 

उनकी रिहाई को 7 दिनों के लिए टाल दिया गया है और उन्हें अभी 1 सप्ताह और इंतजार करना होगा. इस बात की जानकारी खुद लालू के वकील प्रभात कुमार ने दी है. दरअसल, कोरोना संक्रमण को लेकर झारखंड बार काउंसिल ने फैसला लिया है कि अगले 7 दिनों तक कोर्ट में किसी तरह का कार्य में एडवोकेट हिस्सा नहीं लेंगे, ऐसे में बार काउंसिल के फैसले के बाद कानूनी प्रक्रिया अवरुद्ध हो गई है.

वकील प्रभात कुमार के मुताबिक अब 26 अप्रैल को लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए बेल बांड भरा जाएगा. उन्होंने बताया कि झारखंड बार एसोसिएशन के सभी वकीलों ने कोरोना के कारण काम बंद कर दिया है, जो इस पूरे सप्ताह तक जारी रहेगा. ऐसे में अब उनके जमानत से जुड़ा बांड अगले सप्ताह सोमवार को ही भरा जा सकेगा.

माना जा रहा है कि बांड भरने के बाद ही 24 घंटे में उनकी रिहाई संभव हो सकेगी. यहां बता दें कि रांची हाईकोर्ट ने दुमका कोषागार घोटाले में सुनवाई करते हुए बीते शनिवार को लालू की जमानत को मंजूर कर लिया था, जिसके बात अनुमान लगाया जा रहा थी कि आज उन्हें अधिकारिक रूप से रिहा किया जा सकता है.

लालू प्रसाद यादव फिलहाल नई दिल्ली एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं. वैसे लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने के बावजूद तेजस्वी यादव ने उनके स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्हें एम्स में ही रखने का फैसला लिया है.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसीबीआईझारखंडएम्सआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो