लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारीः अनाथ बच्चों को हर माह मिलेंगे 4000 रुपये, मोदी सरकार बना रही योजना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2021 20:36 IST

Coronavirus India News Latest Update: केंद्र सरकार कोविड-19 की वजह से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 4,000 रुपये करने की योजना बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रस्ताव अगले कुछ सप्ताह में मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास जा सकता है।3,250 आवेदनों में से कुल 667 को संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा मंजूर किया गया है।आंकड़ों से यह भी पता चला कि अब तक 467 जिलों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

Coronavirus India News Latest Update: केंद्र सरकार कोविड के कारण अनाथ बच्चों को दिए जाने वाले मासिक वजीफे को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 4,000 रुपये करने पर विचार कर रहा है।

 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने वजीफा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है और इसे जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में पेश किया जाएगा। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत भारत सरकार ऐसे सभी बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित करेगी और 23 साल की उम्र में उनके खाते में 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि जमा की जाएगी।

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को कोविड अनाथ बच्चों के 3250 अनुरोध प्राप्त हुए, जिनमें से 380 अनुरोधों को स्थानीय प्रशासन ने खारिज कर दिया है। हालांकि, अब तक 667 ऐसे अनुरोध स्वीकार किए जा चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि महिला और बाल विकास मंत्रालय ने प्रस्ताव दिया है कि महामारी से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को दिया जाने वाला मासिक सहायता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 4,000 रुपये किया जाए।

सरकार ने मई में घोषणा की थी कि जिन बच्चों के माता-पिता या कानूनी अभिभावक/गोद लेने वाले माता-पिता कोविड-19 के कारण खो दिया है, उन्हें 'पीएम-केयर्स फॉर चिल्ड्रन' योजना के तहत सहायता दिया जाएगा। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक इस योजना के तहत प्राप्त 3,250 आवेदनों में से कुल 667 को संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा मंजूर किया गया है। आंकड़ों से यह भी पता चला कि अब तक 467 जिलों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल