लाइव न्यूज़ :

कोरोना: भारत में पिछले 24 घंटों में मिले 14,348 नए केस, 805 लोगों की हुई मौत

By रुस्तम राणा | Updated: October 29, 2021 10:43 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 14,348 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 13,198 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 805 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देमौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, केरल में कोरोना से 24 घंटे में 90 मौतबीते एक दिन में 13,198 लोग कोरोना महामारी से हुए ठीक

Covid Latest Cases in India: देशभर में पिछले 24 घंटों में 14 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोविड-19 से 805 लोगों की जान गई है। जबकि 13 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 14,348 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 13,198 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 805 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

104.82 करोड़ लोगों को लग चुकी है वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा अनुसार, देश में 3,42,46,157 कोरोना के कुल मामले आए हैं। इनमें सक्रिय मामले 1,61,334 हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,36,27,632 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 4,57,191 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 1,04,82,00,966 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में कोरोना से रिकवरी रेट 98.19 प्रतिशत है। वहीं एक्टिव केस, कुल मामले के मुकाबले 1 फीसदी से भी कम हैं। यह आकड़ा मार्च 2020 के मुकाबले 0.47% प्रतिशत कम है। वहीं कोरोना की साप्ताहिक पॉजिटिव रेट 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 35 दिनों की अपेक्षा 2 फीसदी से कम है। वहीं रोजाना के पॉजिटिव रेट 1.12 प्रतिशत है, जोकि पिछले 25  दिनों से 2 प्रतिशत से कम है। अब तक 60.58 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। 

केरल में 90 लोगों की कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 14,348 मामलों में से 7,838 नए मामले सिर्फ केरल राज्य के हैं। वहीं कुल 805 मौतों के आकड़ों में से 90 लोगों की मौत भी इसी राज्य में हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसHealth and Family Welfare Departmentकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान