लाइव न्यूज़ :

कोविड का खतराः कश्मीरी बोले, स्कूलों में कोरोना का खतरा, ट्यूलिप गार्डन और पर्यटनस्थलों पर जुटने वाली भीड़ के लिए क्यों नहीं...

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 6, 2021 16:09 IST

केंद्र ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाने की अनुमति दी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में स्कूलों को बंद करने को लेकर जारी किये गए निर्देश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की आमद को लेकर चिंतित हैं।ट्यूलिप गार्डन में ही रोजाना 5000 से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं।

जम्मूः प्रदेश प्रशासन द्वारा कोरोना को खतरा बता स्कूलों को दो हफ्तों के लिए बंद करने के दिए गए निर्देशों के बाद कश्मीरी गुस्से में हैं।

उनका गुस्सा पर्यटकों की उन फोटो को देख कर भी उबाल खा रहा है जो उनके द्वारा ट्यूलिप गार्डन में बिना मास्क के खिंचवाए जा रहे हैं। ऐसे में कश्मीरियों का सबसे बड़ सवाल था कि आखिर कोरोना का खतरा सिर्फ स्कूलों पर ही क्यों मंडराया, ट्यूलिप गार्डन और अन्य पर्यटनस्थलों पर जुट रही भीड़ पर क्यों नहीं।

हालत यह है कि जम्मू कश्मीर में स्कूलों को बंद करने को लेकर जारी किये गए निर्देश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्या केवल स्कूलों को बंद करने से कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सकता है, क्या पर्यटन स्थलों पर कोरोना नहीं फैलेगा। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की आमद को लेकर चिंतित हैं।

ट्यूलिप गार्डन में ही रोजाना 5000 से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। यहां न कहीं सोशल डिस्टेंसिंग देखने को मिलती है और न ही एसओपी का पालन हो रहा है। मास्क भी बहुत कम लोग पहने दिखाई देते हैं। श्रीनगर उपायुक्त ऐजाज असद ने कहा कि लोगों द्वारा उठाई गई चिंताओं को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

जबकि वे इसके प्रति कोई उत्तर नहीं देते थे कि लोगों की चिंता पर्यटनस्थल भी हैं और उन्हें बंद क्यों नहीं किया जा रहा। प्रशासन के अनुसार पूरी कोशिश की जा रही है कि एसओपी को लागू कराया जाए। इसके लिए प्रशासन ने एक हिफाजत प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिससे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पर स्कूलों को बंद करने के निर्देश के बाद सामने आई ट्यूलिप गार्डन की तस्वीरों ने लोगों को सवाल पूछने पर मजबूर कर दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरमनोज सिन्हाभारत सरकारकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं