कोविड से रणनीतिक अनुसंधान के परिणामों पर काम करने का उचित अवसर मिलता है: जितेंद्र

By भाषा | Updated: July 10, 2021 22:39 IST2021-07-10T22:39:16+5:302021-07-10T22:39:16+5:30

COVID gives opportune time to work on outcomes of strategic research: Jitendra | कोविड से रणनीतिक अनुसंधान के परिणामों पर काम करने का उचित अवसर मिलता है: जितेंद्र

कोविड से रणनीतिक अनुसंधान के परिणामों पर काम करने का उचित अवसर मिलता है: जितेंद्र

नयी दिल्ली, 10 जुलाई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कोविड-19 ने जैवप्रौद्योगिकी और जेनेटिक अध्ययनों की ओर ध्यान खींचा है तथा इससे विशेष रूप से भारत-केंद्रित रणनीतिक अनुसंधान परिणामों पर काम करने का उचित अवसर मिला है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कामकाज संभालने के बाद शुक्रवार को जैवप्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के वैज्ञानिकों और अधिकारियों की पहली समीक्षा बैठक में सिंह ने कहा कि भारत में अनुसंधान के लिए अपार संसाधन और सामग्री हैं।

उन्होंने कहा कि इससे दुनिया को रोगों की रोकथाम और उपचार के विशेष विकल्प मिल सकते हैं और बाकी दुनिया से भारत के ‘फीनोटाइप’ और ‘जीनोटाइप’ के अलग होने के तथ्य को ध्यान में रखते हुए यह बात कही जा सकती है।

सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी संबंधित कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रुचि लेते हैं। इससे पूरे समुदाय को बहुत समर्थन और प्रोत्साहन मिलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: COVID gives opportune time to work on outcomes of strategic research: Jitendra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे