लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 7.72 फीसदी, 501 नए मामले, नोएडा में 19 बच्चे सहित 65 पॉजिटिव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 18, 2022 23:08 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत दर्ज की गई थी। दिल्ली में कोविड-19 के 501 नये मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,69,051 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक संख्या 26,160 पर अपरिवर्तित रही।संख्या एक दिन पहले की तुलना में 16 कम है।जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से मिली।

नई दिल्लीः दिल्ली में कोविड​​-19 संक्रमण दर सोमवार को बढ़कर 7.72 प्रतिशत हो गई, जबकि शहर में संक्रमण के 501 नए मामले सामने आये। यह संख्या एक दिन पहले की तुलना में 16 कम है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से मिली।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत दर्ज की गई थी। दिल्ली में कोविड-19 के 501 नये मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,69,051 हो गई। वहीं मृतक संख्या 26,160 पर अपरिवर्तित रही क्योंकि इस दौरान किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 517 नये मामले सामने आये थे। सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, एक दिन पहले कुल 6,492 कोविड​​​​-19 जांच की गई थी। इसके अनुसार कुल 1,188 कोविड रोगी घर पर पृथकवास में हैं।

उप्र के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नये मामले सामने आये

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नये मामले सामने आये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कि गौतमबुद्ध नगर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 332 तक पहुंच गई है जिनमें करीब 100 बच्चे शामिल हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार की सुबह छह बजे से 65 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि इस अवधि के दौरान 13 लोग ठीक हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा ने कहा, ‘‘महामारी के 65 नए मामले सामने आये है जिनमें 19 बच्चों के संक्रमित होने के मामले भी शामिल हैं।’’

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसनॉएडाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम