लाइव न्यूज़ :

हृदय रोग हो या एलर्जी, कोविड वैक्सीन लेना ही चाहिए, डॉक्टरों ने किया आह्वान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2021 21:11 IST

टीकाकरण के तीसरे चरण के तहत 60 साल से ऊपर के नागरिकों व गंभीर रोग से पीड़ितों को वैक्सीन लगाई जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देअब तक 35 हजार बुजुर्ग व गंभीर रोग से पीड़ित 10 हजार लोगों ने टीका लगावाया है. वैक्सीन सुरक्षित है. इससे किसी को कोई खतरा नहीं है. किडनी की समस्या से ग्रस्त रोगियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है.

नागपुरः चिकित्सकों का मानना है कि कोविड का सर्वाधिक खतरा बुजुर्गों, ब्लडप्रेशर, मधुमेह, किडनी व हृदय रोग से पीड़ितों को है.

लिहाजा सरकार ने तीसरे चरण में उनका सामवेश टीकाकरण के लिए किया है. जानकारी के अभाव में कई लाभार्थी टीका लगाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं. हर किसी को बिना किसी संदेह के टीका लगवाना चाहिए. उल्लेखनीय है कि टीकाकरण के तीसरे चरण के तहत 60 साल से ऊपर के नागरिकों व गंभीर रोग से पीड़ितों को वैक्सीन लगाई जा रही है.

अब तक 35 हजार बुजुर्ग व गंभीर रोग से पीड़ित 10 हजार लोगों ने टीका लगावाया है. इसके लिए शहर के शासकीय व निजी अस्पतालों में 55 केंद्र व ग्रामीण में 15 केंद्र बनाए गए हैं. वैक्सीन लगावाने को लेकर लोगों में कई तरह की शंकाएं हैं. इसे देखते हुए लोकमत समाचार ने शहर के डॉक्टरों से चर्चा की.

उन्होंने कहा कि वैक्सीन सुरक्षित है. इससे किसी को कोई खतरा नहीं है. डॉ. संजय कोलते ने कहा कि किडनी की समस्या से ग्रस्त रोगियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है. ऐसे में उन्हें संक्रमण होने का खतरा अधिक होता है. इसे टालने के लिए हर किसी को टीका लगवाना चाहिए.

बुखार आने पर चिंता न करें डॉ. पिनाक दंदे ने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद बुखार आना, टीका वाले स्थान पर खुजली होना, हाथ में दर्द, थकावट आदि समस्या हो सकती है. यह एक सामान्य प्रतिक्रिया है. लिहाजा चिंता नहीं करना चाहिए. अब तक कोई गंभीर दुष्परिणाम होने की बात सामने नहीं आई है. लाभार्थियों को वैक्सीन लगाना चाहिए.

वैक्सीन का दुष्परिणाम नहींः डॉ. आनंद संचेती ने कहा कि हृदय रोग या मधुमेह से पीडि़तों को कोविड वैक्सीन लेने में कोई दिक्कत नहीं है. वैक्सीन का कोई दुष्परिणाम नहीं होता. उल्टे वैक्सीन नहीं लगवाने पर रिस्क बढ़ाना है. लिहाजा हर किसी को टीका लगवाना चाहिए.

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस