हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 70 साल की एक महिला की मौत, दिल्ली से सोलन आई थी घूमने

By भाषा | Published: April 3, 2020 04:46 PM2020-04-03T16:46:16+5:302020-04-03T16:46:16+5:30

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 45 लोगों का पता लगाया है जो महिला से मिले थे। इनमें महिला के पति, दिल्ली से आए पांच रिश्तेदार और फैक्टरी में काम करने वाले 33 कर्मचारी हैं।

Covid-19: Woman from Solan dies in Chandigarh hospital, Himachal death toll rises to two | हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 70 साल की एक महिला की मौत, दिल्ली से सोलन आई थी घूमने

70 वर्षीय महिला की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गयी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsसोलन में पति के साथ एक गेस्ट हाउस में रूकी दिल्ली की 70 वर्षीय महिला की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गयी।31 मार्च को महिला तेज बुखार होने पर एक निजी क्लीनिक में गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे दवा दी और घर में ही पृथक रहने को कहा।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन में पति के साथ एक गेस्ट हाउस में रूकी दिल्ली की 70 वर्षीय महिला की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गयी। सोलन के पुलिस उपायुक्त के.सी. चमन ने शुक्रवार को पीटीआई..भाषा को बताया कि पहले इस महिला के संक्रमित होने की सूचना नहीं थी।

बद्दी के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि महिला अपने 76 वर्षीय पति और पांच रिश्तेदारों के साथ 15 मार्च को निजी वाहन से यहां आयी। उसके पति बद्दी की एक फैक्टरी में निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को महिला तेज बुखार होने पर बद्दी के एक निजी क्लीनिक में गयी जहां डॉक्टरों ने उसे दवा दी और घर में ही पृथक रहने को कहा।

राहत नहीं मिलने पर वह बृहस्पतिवार को फिर से अस्पताल आयी। उसे चंडीगढ़ पीजीएमआईईआर रेफर किया गया, जहां कल रात उसकी मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 45 लोगों का पता लगाया है जो महिला से मिले थे।

इनमें महिला के पति, दिल्ली से आए पांच रिश्तेदार और फैक्टरी में काम करने वाले 33 कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वह जिन दो दिन अस्पताल गयी थी, वहां हिल व्यू सोसायटी के कुछ लोग भी आए थे, उन सभी को भी घरों में पृथक रखा गया है।

उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल की एक नर्स को भी अस्पताल में ही पृथक रखा गया है। मालपानी ने बताया कि बद्दी वाली फैक्टरी से जुड़े एक बुजुर्ग दंपति ने 30 मार्च को तेज बुखार की शिकायत की थी, उन्हें भी पृथक रखा गया है। महिला की मृत्यु के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो हो गई है।

Web Title: Covid-19: Woman from Solan dies in Chandigarh hospital, Himachal death toll rises to two

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे