लाइव न्यूज़ :

जब लखनऊ में थाना बना विवाह स्थल, SHO ने कहा- दूल्हे ने एक दुर्घटना में कई लोगों की बचाई थी जान

By भाषा | Updated: April 22, 2020 14:18 IST

दूल्हा यूपी के चंदौली जिले का रहने वाला है तो वहीं दुल्हन गाजीपुर जिले की निवासी है। दोनों का विवाह 20 अप्रैल को पहले से तय था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से मुश्किलें आ रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद दूल्हे ने पुलिस से इसके समाधान के बारे में पूछा था। पुलिस के मुताबिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विवाह संपन्न हुआ है।

लखनऊ: कोविड-19 की वजह से देशभर में चल रहे लॉकडाउन की स्मृतियां अनिल और ज्योति के मन में हमेशा रहेंगी। एक तो महामारी से उत्पन्न जबरदस्त संकट के वक्त उनका विवाह हुआ और दूसरा उनके विवाह का आयोजन स्थल पुलिस थाना बना। अनिल चंदौली जिले के महूजी गांव में रहते हैं जबकि ज्योति गाजीपुर जिले की निवासी है। उनका विवाह 20 अप्रैल को चंदौली के धीना थाने के परिसर में स्थित शिव मंदिर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

धीना के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वर और वधू की तरफ से पांच-पांच लोग विवाह के दौरान मौजूद थे। कुमार ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि अनिल ने फरवरी में एक नाव दुर्घटना के समय कई लोगों की जान बचाने में पुलिस की मदद की थी। उस समय पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने अनिल की काफी सराहना की थी।

अनिल का विवाह 20 अप्रैल के लिए पहले से तय था। कुमार बताते हैं कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते अनिल चिंतित हुआ तो उसने हमसे मिलकर समाधान के बारे में पूछा। कुमार ने बताया कि अनिल ने थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में विवाह की संभावना के बारे में पूछा और यह भी वादा किया कि वर-वधू की तरफ से पांच-पांच लोग ही विवाह में शामिल होंगे तो हमने इसकी अनुमति दे दी।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विवाह संपन्न हुआ और इसमें अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया