लाइव न्यूज़ :

बार एसोसिएशन ने प्रधान न्यायाधीश से की सुप्रीम कोर्ट के गर्मियों की छुट्टी रद्द करने की अपील

By भाषा | Updated: April 11, 2020 19:50 IST

देशभर में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लागू है और इस कारण सुप्रीम कोर्ट का कामकाज प्रभावित हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस से इस साल गर्मी की छुट्टी स्थगित करने की अपील की है।बार एसोसिएशन ने न्याय के व्यापक हित में इस अवधि को कामकाजी दिन मानने की अपील की है।

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और उनके सहयोगी न्यायाधीशों से इस साल गर्मी की छुट्टी स्थगित करने और वादियों तथा न्याय के व्यापक हित में इस अवधि को कामकाजी दिन मानने की अपील की है।

वकीलों के संगठन ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन का पहला चरण 14 अप्रैल को खत्म होने के बाद भी पाबंदी जारी रहने की संभावना है, ऐसे में प्रधान न्यायाधीश और सहयोगी न्यायाधीशों को वादियों की परेशानियों को दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

संगठन ने न्यायाधीशों से शीर्ष न्यायालय के समूचे कामकाज को क्रमिक तौर पर बहाल करने के लिए भी कदम उठाने का अनुरोध किया। बार एसोसिएशन द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में कहा गया कि इसके तहत कार्यकारी परिषद प्रधान न्यायाधीश और उनके सहयोगी न्यायाधीशों से अपील करती है कि वे गर्मी की छुट्टी रद्द करें और इस अवधि को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के कामकाज के रूप में मानें।

एसोसिएशन ने कहा एससीबीए का संकल्प है कि उच्चतम न्यायालय में वकालत करने वाले सारे वकील 16 मई से पांच जुलाई तक ग्रीष्म अवकाश पर नहीं जाएंगे और काम पर उपलब्ध रहेंगे । एसोसिएशन ने मांग की है कि अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा बेहतर की जाए।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी