लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 ने फिर पसारे पैर, 24 घंटे में आए 1801 नए मामले; सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए

By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2023 08:44 IST

केरल सरकार ने कहा कि कोविड-19 से मौत ज्यादातर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने कहा, परीक्षण बढ़ाए गए हैं। नए मामले थोड़ा बढ़ रहे हैं। जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए ज्यादातर नतीजे ओमिक्रॉन के आए हैं।

Kerala Covid Cases: केरल में पिछले 24 घंटों में 1801 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम जिलों में कोविड मामलों की संख्या सबसे अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने कहा, परीक्षण बढ़ाए गए हैं। नए मामले थोड़ा बढ़ रहे हैं। हालांकि, कुल रोगियों में से केवल 0.8 प्रतिशत को ऑक्सीजन बेड की आवश्यकता थी और केवल 1.2 प्रतिशत को आईसीयू बेड की आवश्यकता पड़ी। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के नेतृत्व में कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक हुई।

जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए ज्यादातर नतीजे ओमिक्रॉन के आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार मॉक ड्रिल कराई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के मुताबिक, देशभर मे 10 और 11 अप्रैल को मॉकड्रिल होगी। 

केरल सरकार ने कहा कि कोविड-19 से मौत ज्यादातर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों में हुई है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में 85 प्रतिशत कोविड की मौत हुई है। बाकी 15 प्रतिशत को अन्य गंभीर बीमारियां हैं। वहीं घर से बाहर नहीं जाने वाले पांच लोगों की मौत हो गई है।

कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार सुरक्षा उपायों में वृद्धि की है। एक नई गाइडालइन जारी की है जिसके मुताबिक, 'घर में अगर बुजुर्ग लोग हैं या जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां हैं, तो दूसरों के लिए भी मास्क अनिवार्य है। वहीं गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

टॅग्स :केरलकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी