लाइव न्यूज़ :

कृषि भवन का एक अधिकारी कोरोना संक्रमित, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के मंत्रालय का हिस्सा सील

By भाषा | Updated: May 19, 2020 11:17 IST

देश में कोरोना वायरस से अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या मंगलवार (19 मई) को एक लाख (1,00,000) के पार चली गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 3163 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनई दिल्ली के राजपथ इलाके में स्थित कृषि भवन में कृषि, ग्रामीण विकास और पंचायती राज समेत कई अन्य मंत्रालयों के भवन हैं।पांच मई को कानून मंत्रालय के एक अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शास्त्री भवन की एक मंजिल को सील कर दिया गया था।

नई दिल्ली:  केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान का कार्यालय और मध्य दिल्ली में कृषि भवन में स्थित उनके मंत्रालय के एक हिस्से को सील कर दिया गया है। मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के एक अधिकारी के कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

एक आधिकारिक आदेश में कहा गया, “पशुपालन और डेयरी विभाग में हाल में कोरोना वायरस का एक मामला मिलने के बाद यह फैसला किया गया है कि कृषि भवन में खाद्य एवं जन वितरण विभाग का कार्यालय संक्रमणमुक्त बनाए जाने के लिए 19 मई और 20 मई को बंद रहेगा।” पासवान के मंत्रालय के तहत दो विभाग हैं - खाद्य एवं जन वितरण विभाग और उपभोक्ता मामला विभाग।

नई दिल्ली के राजपथ इलाके में स्थित कृषि भवन में कृषि, ग्रामीण विकास और पंचायती राज समेत कई अन्य मंत्रालयों के भवन हैं। नई दिल्ली में नीति आयोग भवन को एक कर्मी के संक्रमित पाए जाने के बाद 28 अप्रैल को सील कर दिया गया था। पांच मई को कानून मंत्रालय के एक अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शास्त्री भवन की एक मंजिल को सील कर दिया गया था।

भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार, तीन हजार से ज्यादा मौंते 

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले मंगलवार (19 मई)  को एक लाख के पार पहुंच गए जबकि संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 3,163 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार सुबह आठ बजे से लेकर पिछले 24 घंटे में कुल 134 लोगों की मौत हुई और कोविड-19 के 4,970 मामले सामने आए। 

मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,01,139 हो गए हैं। इसने बताया कि 58,802 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 39,173 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, “अब तक 38.73 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ मंत्रालय ने बताया कि कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसरामविलास पासवानदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम