लाइव न्यूज़ :

COVID-19: राजस्थान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, RT-PCR टेस्ट को किया अनिवार्य

By रुस्तम राणा | Updated: February 13, 2022 20:25 IST

राज्य सरकार के द्वारा सूबे के शहरी क्षेत्रों में कक्षा 5 तक की कक्षाओं के लिए 16 फरवरी से सभी निजी और सरकारी स्कूल फिर से खोलने की अनुमित दी गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट को किया अनिवार्य16 फरवरी से सभी निजी-सरकारी स्कूल खोलने की अनुमित दी गई

जयपुर: देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर कमजोर हो चुकी है, लेकिन फिर भी इसका बना हुआ है। इस बीच राजस्थान सरकार ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन को जारी किया है।

सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी किए गए नए दिशा-निर्देश के अनुसार राज्य में आ रहे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का RT-PCR परीक्षण अनिवार्य होगा। इसके अलावा राज्य सरकार के द्वारा सूबे के शहरी क्षेत्रों में कक्षा 5 तक की कक्षाओं के लिए 16 फरवरी से सभी निजी और सरकारी स्कूल फिर से खोलने की अनुमित दी गई है। 

मालूम हो कि राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2606 नये मामले सामने आये थे। जबकि संक्रमण से आठ और मरीजों मौत हुई थी। राज्य की राजधानी जयपुर के 735, जोधपुर के 215, उदयपुर के 138, अजमेर के 123 व नागौर के 115 हैं। 

आंकड़ों के अनुसार राज्य में 4973 और लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। शनिवार तक राज्य में 23,404 मरीज उपचाराधीन थे। राज्य में इस घातक संक्रमण में शनिवार तक कुल मिलाकर 9,456 लोगों की मौत हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी से खुले शिक्षण संस्थान

जम्मू-कश्मीर सरकार ने जारी किए नए कोविड-19 दिशा-निर्देश; विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, आईटीआई को 14 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा कक्षा 9 से 12 तक (समर जोन) ऑफलाइन शुरू हो सकती है। जूनियर क्लासेस (समर जोन) की कक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो सकती हैं। विंटर जोन में कक्षाएं 28 फरवरी के बाद शुरू हो सकती हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाराजस्थानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया