लाइव न्यूज़ :

COVID-19: कोरोना के बढ़ते मामलों को देख पंजाब सरकार ने जारी की एडवाइजरी, लोगों से मास्क पहनने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2022 17:50 IST

एडवाइजरी में राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, इनडोर और आउटडोर सभाओं, मॉल, सार्वजनिक स्थानों, वगैरह में उचित मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

Open in App

चंडीगढ़: पंजाब में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच राज्य सरकार के गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। शनिवार को राज्य सरकार के द्वारा यह एडवाइजरी में राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, इनडोर और आउटडोर सभाओं, मॉल, सार्वजनिक स्थानों, वगैरह में उचित मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा था कि वे कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि से उत्पन्न होने वाली किसी भी आकस्मिकता से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने आम जनता से भी आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों का जायजा लेते हुए विभाग को विस्तृत एडवाइजरी जारी करने को कहा था। मान ने कहा था, “यह सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है कि लोग COVID-19 महामारी के शिकार न हों,” उन्होंने कहा कि विभाग को किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित आकस्मिकता से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटे में 280 नए मामले सामने आए हैं और 5 लोगों की मौत हुई है। इस समय राज्य 13940 मामले सक्रिय हैं जबकि राज्य में 747101 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुकी हैं। वहीं मौतों के आंकड़ों को देखें तो अब तक कोरोना से पंजाब में 17850 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाबकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम