लाइव न्यूज़ :

Covid-19: झालावाड़ में पिछले 24 घंटे में 64 नए मामले आए सामने, राजस्थान में अब तक 7645 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: May 27, 2020 14:13 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस से अब तक 7645 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 170 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 109 पॉजिटिव मामले सामने आए।राज्य में 3773 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है और 3180 सक्रिय मामले मौजूद है। 

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में कोविड-19 के मामले 7500 से ज्यादा हो गए हैं। बुधवार को राजस्थान में कोरोना वायरस के 109 मामले सामने आए, जिसमें से सबसे अधिक 64 मामले झालावाड़ में आए हैं।

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 109 पॉजिटिव मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7645 हो गई है।" राज्य में 3773 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 3180 सक्रिय मामले मौजूद है। 

पिछले 24 घंटों में, सबसे अधिक मामले (64) झालावाड़ से दर्ज किए गए, इसके बाद जयपुर और भरतपुर में छह-छह मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक मामले जयपुर (1866) और जोधपुर (1278) में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राजस्थान में अब तक 170 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। राज्य में जयपुर में सबसे ज्यादा मौत जयपुर में हुई है और यहां 83 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को एक समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने अधिकारियों को बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए किए गए उपायों के प्रभाव का अध्ययन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कुछ विशेषज्ञों ने कहा है कि आने वाले दिनों में मामलों की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए राज्य में सतर्कता का स्तर एक जैसा होना चाहिए।

देशभर में कोरोना वायरस से 1.5 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 151767 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4337 लोगों की मौत हो चुकी है और 64425 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भारत में कोरोना के 83004 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाराजस्थानकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos