लाइव न्यूज़ :

Covid-19: लॉकडाउन में ढील के बाद दिल्ली में खराब हुए हालात, 24 घंटे में बढ़े 14 नए कंटेनमेंट जोन

By सुमित राय | Updated: May 23, 2020 11:36 IST

दिल्ली में लॉकडाउन में ढील के बाद कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस कारण पिछले 24 घंटे में यहां 14 नए कंटेनमेंट जोन बढ़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या बढ़कर 92 हो गई है।दिल्ली में अब तक 12319 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।दिल्ली में 5897 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। लॉकडाउन में छूट के बाद हालात ज्यादा खराब होते जा रहे हैं और दिल्ली में 14 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं, जिसके बाद दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या बढ़कर 92 हो गई है।

कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली में 6 नए कंटेनमेंट जोन जोड़े गए हैं, जिनमें से तीन तीन विकासपुरी में, दो पालम में और एक कांगनहेड़ी गांव में स्थित हैं। दक्षिणी-पश्चिमी जिले के छह क्षेत्रों के अलावा उत्तर पश्चिम जिले में ईई-ब्लॉक जहांगीरपुरी, ई 2 ब्लॉक जहांगीरपुरी, आजादपुर का लाल बाग, डी -1 ब्लॉक जहांगीरपुरी, जेजे कैंप बादली, सी-ब्लॉक मंगोलपुरी, नाहरपुर गांव और दक्षिण-पूर्व जिले में सनलाइट कॉलोनी -1 है।

दिल्ली के 14 नए कंटेनमेंट जोन इस प्रकार हैं

1. A-28, दीप एनक्लेव, पार्ट-2, विकासपुरी2. RZ-535/11, गली नम्बर-46, साध नगर, पालम कॉलोनी3. हाउस नम्बर- 667, गली नम्बर-3, गांव कंगनहेरी4. फ्लैट नम्बर-102, DG3 ब्लॉक, विकासपुरी5. J-106, पूरन नगर, मेन रोड, मेट्रो पिलर नम्बर 33 के पास, पालम कॉलोनी6. F-204, विकासपुरी7. हाउस नम्बर- 23 से 156, 15 से 191 और 230 से 233, सनलाइट कॉलोनी- 18. EE-ब्लॉक जहांगीरपुरी9. हाउस नम्बर-690, लालबाग, आजादपुर10. E-2 ब्लॉक, जहांगीरपुरी11. D-1 जहांगीरपुरी12. N-116, जेजे कैम्प, बादली13. हाउस नम्बर- 92 से 212, नाहरपुर गांव14. X-ब्लॉक, मंगोलपुरी

दिल्ली में 12319 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार दिल्ली में अब तक 12319 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 208 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि दिल्ली में 5897 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीदिल्ली सरकारकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह