लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, CM केजरीवाल ने कहा- थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन चिंता की बात नहीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 25, 2020 12:48 IST

केजरीवाल ने स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा, '829 बेड सरकारी सिस्टम में हैं उनमें से 3164 बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध है। 3829 में 1478 बेड भरे हुए हैं। सरकार के पास 250 वेंटीलेटर हैं उनमें से 11 वेंटीलेटर इस्तेमाल हो रहे हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में हैं और कोई भी घबराने वाली बात नहीं है। दिल्ली में इस समय कोरोना के सक्रीय मामले 6617 हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। 

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नहीं ले रहा है। लॉकडाउन में ढील देने के बाद से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में हैं और कोई भी घबराने वाली बात नहीं है। दिल्ली में इस समय कोरोना के सक्रीय मामले 6617 हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। 

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'दिल्ली में अभी 13418 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 6540 ठीक हो गए और 6617 अभी बीमार हैं। यानी जितने ठीक हुए उतने ही बीमार हुए। कोरोना की वजह से 261 लोगों की मौत हुई है।'

उन्होंने कहा, '17 तारीख को लॉकडाउन में काफी ढील दी गई थी आज एक हफ्ते बाद मैं ये कह सकता हूं कि स्थिति नियंत्रण में हैं और कोई घबराने वाली बात नहीं है, जब लॉकडाउन में ढील दी गई थी तब हमें ये उम्मीद थी केस में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, थोड़ी बढ़ोतरी हुई है लेकिन चिंता की बात नहीं है।'

केजरीवाल ने स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा, '829 बेड सरकारी सिस्टम में हैं उनमें से 3164 बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध है। 3829 में 1478 बेड भरे हुए हैं। सरकार के पास 250 वेंटीलेटर हैं उनमें से 11 वेंटीलेटर इस्तेमाल हो रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों में 677 बेड हैं उनमें से 509 भर चुके हैं। दिल्ली के 117 प्राइवेट अस्पतालों में कल ऑर्डर जारी किया गया है कि उन्हें अपने 20% बेड कोरोना के इलाज के लिए रखने पड़ेगें।'

आपको बता दें, राष्ट्रीय राजधानी में में कुल 90 निषिद्ध क्षेत्र हैं। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि रानीबाग में ऋषि नगर और रामपुरा को निषिद्ध क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया है। निषिद्ध क्षेत्र की श्रेणी से बाहर किए गए इलाके दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हरि नगर विस्तार, कोटला मुबारकपुर, शाहीन बाग और उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी में ई एवं सी ब्लॉक में स्थित हैं। अब तक दिल्ली में 41 इलाकों को निषिद्ध क्षेत्र की श्रेणी से बाहर किया गया है। तीन से अधिक संक्रमण के मामले वाले इलाके को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाता है। 

वहीं, कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण करीब दो महीने से बंद पड़ी घरेलू विमान सेवाओं के सोमवार को बहाल होने के बाद सुबह पौने पांच बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहले घरेलू विमान ने उड़ान भरी। पहले विमान में यात्रा करने वालों में अर्धसैनिक बल के जवान, सेना के जवान, छात्र और प्रवासी शामिल थे, जो रेलवे द्वारा चलाई गई विशेष ट्रेनों के टिकट नहीं ले पाए थे। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से पुणे के लिए पहला विमान सुबह पौने पांच बजे रवाना हुआ। जबकि मुम्बई हवाई अड्डे से पटना के लिए पौने सात बजे पहले विमान ने उड़ान भरी। उन्होंने बताया कि सोमवार को देश में करीब 600 विमान उड़ान भरेंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?