लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस केसों की संख्या 16 लाख पार, एक दिन में आए सर्वाधिक 54708 मामले

By निखिल वर्मा | Updated: July 31, 2020 00:07 IST

worldometers वेबसाइट के अनुसार भारत में कोरोना वायरस केसों की संख्या 16,39,092 हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 54,708 मामले दर्ज किये गये हैं कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.44 फीसदी है तथा मृत्युदर 2.21 फीसदी है।

भारत में कोरोना वायरस के केसों की संख्या 16 लाख पार पहुंच गई है। कोविड-19 की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 35 हजार 783  हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में 545,914 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और अभी तक 10,57,395  लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.44 फीसदी है तथा मृत्युदर 2.21 फीसदी है। कुल संक्रमितों की संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल है। अब तक देश में 1.8 करोड़ जांच हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 29 जुलाई तक 1,81,90,382 नमूनों की जांच हुई। वहीं 4,46,642 नमूनों की जांच बुधवार को हुई।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के सर्वाधिक 11,147 नये मामले सामने आए

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 11,147 नए मामले सामने आने से प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 4,11,798 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक दिन में 266 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। इससे प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,729 हो गई है।

विभाग ने कहा कि गुरुवार को संक्रमण मुक्त हुए 8,860 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,48,615 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 1,48,454 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं अबतक महाराष्ट्र में 20,70,128 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 60.37 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 3.58 प्रतिशत है।

बिहार में 285 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 48,001 हुए

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 12 और लोगों की मौत हो जाने से इस रोग से अब तक मरने वालों की संख्या 285 पहुंच गई और इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 48,001 हो गयी है ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान भोजपुर में चार, रोहतास में तीन तथा जहानाबाद, मुंगेर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण एवं वैशाली जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 285 हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?