लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 केसः महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ से आने-जाने वाली सभी यात्री बसों पर 15 अप्रैल तक लगाई रोक

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: April 7, 2021 14:40 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र से बसों के संचालन को 21 मार्च से 31 मार्च तक स्थगित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया।मध्य प्रदेश सरकार, महाराष्ट्र राज्य से लगी अपनी सीमाओं को बंद कर चुकी है।महाराष्ट्र में हाल में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।

भोपालः मध्य प्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुधवार को छत्तीसगढ़ के साथ बस संचालन को 15 अप्रैल तक के लिये स्थगित कर दिया है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने वहां से आने-जाने वाली सभी यात्री बसों के आवागमन पर 15 अप्रैल तक रोक लगा दी है। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया।

रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए छत्तीसगढ़ से लोगों के आवागमन पर रोक लगाएगी। परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच यात्री बसों की आवाजाही 7 से 15 अप्रैल तक स्थगित रहेगी। आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये लोगों के हित में लिया गया है। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार, महाराष्ट्र राज्य से लगी अपनी सीमाओं को बंद कर चुकी है।

महाराष्ट्र में हाल में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एक दिन में अब तक सबसे अधिक 9,921 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 3,68,269 मामले दर्ज किये जा चुके हैं।

कोविड-19 से मंगलवार को 53 लोगों की मौत के साथ ही छत्तीसगढ़ में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,416 हो गई है।  वहीं मध्य प्रदेश में मंगलवार को संक्रमण के 3,722 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 18 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,073 हो जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,13,971 हो गई।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनाछत्तीसगढ़कोरोना वायरसशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?