लाइव न्यूज़ :

Covid-19: आज राजस्थान में 93 नए मामले, कुल संख्या बढ़कर 897 हुई

By भाषा | Updated: April 13, 2020 22:24 IST

जयपुर में अब तक सबसे ज्यादा 370 मामले सामने आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में ईरान से लाये गये 958 लोगों सहित 31,804 लोगों के नमूने लिये गये और 897 लोग संक्रमित पाये गये।राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।  

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 93 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 897 हो गयी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में 29, भरतपुर में 11,जोधपुर में 31, कोटा में 9, बांसवाड़ा में 7, दौसा में तीन, झालावाड़ में एक और ईरान से लाये गये लोगों में से दो लोग जैसलमेर में संक्रमित हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 54 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। जयपुर में अब तक सबसे ज्यादा 370 मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान में ईरान से लाये गये 958 लोगों सहित 31,804 लोगों के नमूने लिये गये और 897 लोग संक्रमित पाये गये जबकि 28,657 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

2,250 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। राज्य के 33 जिले में से 25 जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला हुआ है, सभी 841 लोग इन्हीं जिलों के हैं।

वहीं, दो इतावली और ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराये गये 54 लोगों के संक्रमित होने के साथ राज्य में अब तक कुल 897 लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।  

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया