लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सामने आए कोरोना के 144 नए मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 7680

By धीरेंद्र जैन | Updated: May 27, 2020 19:05 IST

जयपुर प्रदेश में कोरोना संक्रमण और संक्रमितों की मौत के मामले में शीर्ष पर है। साथ ही अब तक 25 डाॅक्टर और 40 नर्सिंगकर्मियों सहित 97 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पाॅजीटिव मिले चुके हैं। वहीं केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के मामले में जयपुर को देश की तीन अन्य शहरों सहित रोल मॉडल चुना है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में आज अब तक 144 नये पाॅजीटिव सामने आ चुके हैंराजस्थान में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7680 पर पहुंच गई है।

जयपुर: राजस्थान में आज अब तक 144 नये पाॅजीटिव सामने आ चुके हैं। जिन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7680 पर पहुंच गई है। आज अब तक पाॅजीटिव पाए गये लोगों में सर्वाधिक 64 मामले झालावाड के हैं। वहीं कोटा में 18, जयपुर में 15, जोधपुर में 13, नागौर में 12, भरतपुर में 8, सीकर में 7, झुंझुनू में 2, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, करौली और दौसा में 1-1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं, प्रदेश की राजधानी जयपुर में कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से राज्य में मौतों का कुल आंकड़ा 172 पर पहुंच गया। इनमें सर्वाधिक 87 मौतें जयपुर में हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 1877 (2 इटली के नागरिक) मामले जयपुर में मिले हैं। वहीं, जोधपुर में 1338 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 517, नागौर में 416, कोटा में 414, पाली में 360, डूंगरपुर में 332, अजमेर में 309, चित्तौड़गढ़ में 174, टोंक में 159, सीकर में 158, जालौर में 154, भरतपुर में 151, सिरोही में 139, झालावाड़ में 135, भीलवाड़ा में 128, राजसमंद में 126, झुंझुनूं में 98, बाड़मेर में 91, बीकानेर में 86, चूरू-बांसवाड़ा में 85-85, जैसलमेर में 82 (इनमें 14 ईरान से आए), अलवर में 51, दौसा में 46, धौलपुर में 43, सवाई माधोपुर में 19, हनुमानगढ़ में 14, प्रतापगढ़ में 13, करौली में 11, बारां में 5 के अतिरिक्त श्रीगंगानगर में 2 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं अन्य राज्यों से राजस्थान आए 12 लोग भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 172 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 87 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 17, कोटा में 16, अजमेर, पाली और नागौर में 6-6, भरतपुर में 5, चित्तौड़गढ़ और सीकर में 4-4, बीकानेर में 3, जालौर, करौली, अलवर और भीलवाड़ा 2-2, राजसमंद, उदयपुर, बांसवाड़ा, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं अन्य राज्यों से राजस्थान आए तीन लोगों की भी मौत हो चुकी है।

एक ओर जहां जयपुर प्रदेश में कोरोना संक्रमण और संक्रमितों की मौत के मामले में शीर्ष पर है। साथ ही अब तक 25 डाॅक्टर और 40 नर्सिंगकर्मियों सहित 97 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पाॅजीटिव मिले चुके हैं। वहीं केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के मामले में जयपुर को देश की तीन अन्य शहरों सहित रोल मॉडल चुना है। तीन अन्य शहर इंदौर, चेन्नई और बेंगलुरु भी शामिल हैं। कुछ दिन पहले केंद्र द्वारा कोरोना के सर्वाधिक संक्रमित और न्यूनतम मृत्यु दर वाले शहरों के नगर निकायों के साथ हुई बैठक में यह पाया गया कि जयपुर में कोरोना संक्रमण के मामलों को नियंत्रित किया है। जयपुर में घर-घर सर्वे करवाकर और संक्रमितों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री का पता लगाकर कोरोना को कंट्रोल किया। साथ ही सुपर स्प्रेडर्स जैसे फल-सब्जी और किराना वालों को सीमित संख्या में लाइसेंस जारी कर फेरी वालों से घरों तक संक्रमण को फैलने से भी रोकने की दिशा में बेहतर कार्य किया।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित