लाइव न्यूज़ :

BSF, ITBP, CRPF में कोरोना वायरस के 108 नये मामले, ज्यादातर नये मामलों में वे कर्मी हैं जो लौट कर अपनी इकाइयों में आ रहे हैं

By भाषा | Updated: July 6, 2020 05:02 IST

चीन से लगी 3,488 किमी लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर निगेहबानी की जिम्मेदारी संभाल रही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में संक्रमण के 18 नये मामले सामने आये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 54 कर्मियों के संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि हुई। देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल में 808 कर्मी अभी इलाजरत हैं जबकि 747 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में शामिल बीएसएफ, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के करीब 108 कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने नवीनतम आंकड़ों का उल्लेख करते हुए बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में 36 नये मामले सामने आये हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 33 कर्मी संक्रमण मुक्त हुए हैं।बल में अब तक कोविड-19 के कुल 1,348 मामले सामने आये हैं, जिनमें 526 कर्मी इलाजरत हैं जबकि 816 इस रोग से उबर चुके हैं। बीएसएफ में कोविड-19 से पांच कर्मियों की जान चली गई। वे पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी सीमा पर पहरेदारी में तैनात थे। इनमें वह कर्मी भी शामिल है, जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, लेकिन बाद में कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।चीन से लगी 3,488 किमी लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर निगेहबानी की जिम्मेदारी संभाल रही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में संक्रमण के 18 नये मामले सामने आये हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में एक कर्मी संक्रमण मुक्त हुआ है। बल में कोविड-19 के कुल 421 मामले सामने आये हैं, जिनमें 151 कर्मी इलाजरत हैं जबकि 270 संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। आईटीबीपी में कोविड-19 से अब तक तीन कर्मियों की जान गई है।अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 54 कर्मियों के संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि हुई। संक्रमण मुक्त होने के बाद नौ कर्मियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल में 808 कर्मी अभी इलाजरत हैं जबकि 747 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बल में कोविड-19 से अब तक नौ कर्मियों की जान गई है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों बलों में ज्यादातर नये मामलों में वे कर्मी हैं जो लौट कर अपनी इकाइयों में आ रहे हैं और ड्यूटी फिर से शुरू करने से पहले जिन्हें 14 दिनों के अनिवार्य पृथक-वास में रखा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसआईटीबीपीसीआरपीएफसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण