लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से सटे मध्य प्रदेश के 12 जिलों की सीमाएं सील, शिवराज सरकार ने लिया फैसला

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: February 25, 2021 20:08 IST

महाराष्ट्र में रोजाना सर्वाधिक नए मामले सामने आ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के 8,807 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, केरल में 4,106 और पंजाब में 558 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीकाकरण अभियान शुरू होने के 40वें दिन कल 5,03,947 लोगों को टीका लगाया गया।2,16,915 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई।2,87,032 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गई।

भोपाल: महाराष्ट्र में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से सटे सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट समेत 12 जिलों की सीमाएं सील कर दी हैं।

छिंदवाड़ा जिला तथा कुछ अन्य सीमाओं पर महाराष्ट्र से आने वालों के लिए संक्रमण की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। वहीं अन्य सीमाओं पर अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। एमपी के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सभी जिला प्रशासनों व जिला स्तर पर कार्यरत आपदा प्रबंधन समितियों को जरूरी फैसले लेने की छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि बढ़ते संक्रमण के खतरों को टालने के लिए भोपाल-इंदौर जैसे बड़े शहरों में रात्रिकालीन कर्फ्यू या अन्य उपाय के लिए शुक्रवार को विचार किया जाएगा।

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,51,708

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में इस समय कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,51,708 है और इस संख्या में वृद्धि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे कुछ राज्यों में संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि की वजह से हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में महामारी के 16,738 नए मामले सामने आए हैं और इनमें से 89.57 प्रतिशत मामले सात राज्यों से हैं।

केंद्र ने संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारणों का पता लगाने और राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के समन्वय के लिए केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और जम्मू कश्मीर में बहुविभागीय टीम तैनात की हैं। वायरस के प्रसार की कड़ी तोड़ने के लिए केंद्र ने केंद्रशासित प्रदेशों से भी त्वरित कदम उठाने को कहा है।

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को प्रभावित जिलों में जांच बढ़ाने की सलाह दी है तथा कहा है कि संक्रमित व्यक्तियों को पृथक किया जाए/अस्पतालों में भर्ती किया जाए तथा उनके करीबी संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाया जाए। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उभरती स्थिति के बारे में जिलों के अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा करने की सलाह भी दी गई है और यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि अब तक अर्जित लाभ व्यर्थ नहीं जाना चाहिए।

देश में कुल संक्रमण दर में लगातार कमी आ रही है। 25 फरवरी तक कुल संक्रमण दर 5.17 प्रतिशत है। आज सुबह सात बजे तक देश में 2,64,315 सत्रों में कोविड रोधी टीकाकरण करा चुके लोगों की कुल संख्या 1,26,71,163 हो गई है। इनमें 65,47,831 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 16,16,348 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और अग्रिम पंक्ति के 45,06,984 कर्मी (पहली खुराक) शामिल हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप